76 जवान व 9 सुपरवाइजर चयनित

Published at :17 Sep 2013 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
76 जवान व 9 सुपरवाइजर चयनित

युवकों की उमड़ी भीड़ मुसाबनी : सोमवार को मुसाबनी थाना परिसर में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की बहाली के लिए बड़ी संख्या में बेरोजगार युवकों की भीड़ उमड़ी. सिक्यूरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज (एसआइएस) की ओर से मुसाबनी थाना में एक दिवसीय बहाली कैंप लगाया गया था. एसआइएस गड़वा के पंजीयन पदाधिकारी चंद्र कुमार एवं अमर […]

विज्ञापन

युवकों की उमड़ी भीड़

मुसाबनी : सोमवार को मुसाबनी थाना परिसर में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की बहाली के लिए बड़ी संख्या में बेरोजगार युवकों की भीड़ उमड़ी. सिक्यूरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज (एसआइएस) की ओर से मुसाबनी थाना में एक दिवसीय बहाली कैंप लगाया गया था.

एसआइएस गड़वा के पंजीयन पदाधिकारी चंद्र कुमार एवं अमर पांडेय ने बहाली के लिए पहुंचे युवकों की लंबाई, शारीरिक क्षमता एवं शैक्षणिक योग्यता की जांच की. मुसाबनी से 76 जवान तथा नौ सुपरवाइजर का चयन किया गया. इन चयनित जवानों एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण के लिए गढ़वा भेजा जायेगा और प्रशिक्षण अवधि की समाप्त के बाद उन्हें देश के किसी भी हिस्से में बहाली की जायेगी.

सुरक्षा जवान को छह हजार से नौ हजार रुपये सुपरवाइजर को 7500 से 11 हजार रुपये पोस्टिंग के आधार पर भत्ता दिया जायेगा. सुरक्षा जवान तथा सुपरवाइजर की बहाली के लिए मुसाबनी, डुमरिया, पोटका, घाटशिला एवं धालभूमगढ़ के बेरोगार युवक बड़ी संख्या में पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola