हलुदबनी के सबर खाल से बुझाते हैं प्यास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2015 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : स्वच्छता का पाठ चाहे जितना पढ़ाया जाये, जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है. घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत स्थित हलुदबनी सबर बस्ती के ग्रामीण खेत में बने खाल के पानी से अपनी बुझाते हैं. हलुदबनी-पीड्राबांदा जाने वाली सड़क के पास पुलिया से सटे खेत में एक खाल बना है. इस खाल में सालों […]
विज्ञापन
गालूडीह : स्वच्छता का पाठ चाहे जितना पढ़ाया जाये, जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है. घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत स्थित हलुदबनी सबर बस्ती के ग्रामीण खेत में बने खाल के पानी से अपनी बुझाते हैं. हलुदबनी-पीड्राबांदा जाने वाली सड़क के पास पुलिया से सटे खेत में एक खाल बना है. इस खाल में सालों भर पानी रहता है.
इसी खाल से सबर बस्ती के सबर पीने का पानी लेते हैं. इसी खाल से कुछ दूरी पर एक गड्ढा नुमा तालाब है, जहां सबर परिवार के लोग नहाते हैं. सबरों ने बताया कि बरसात में पुलिया में पानी भर जाने से खाल का पानी गंदा हो जाता है. जाड़ा और गरमी में खाल का पानी साफ रहता है. इसका पानी ही हम लोग पीते हैं. खाल करीब चार फीट गहरा है. बड़े लोग तो बाल्टी से पानी निकाल लेते हैं, परंतु बच्चे खाल के अंदर जाकर पानी निकालते हैं. इस खाल के सहारे सबरों की प्यास बुझती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




