विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है : लक्ष्मण टुडू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2015 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के बलदेव दास संत लाल महिला उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को विज्ञान वरदान या अभिशाप विषय पर प्रतियोगिता आयोजित हुई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण टुडू उपस्थित थे. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. श्री टुडू ने मौके पर कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के बलदेव दास संत लाल महिला उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को विज्ञान वरदान या अभिशाप विषय पर प्रतियोगिता आयोजित हुई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण टुडू उपस्थित थे.
उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. श्री टुडू ने मौके पर कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रओं के बीच विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित होने से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है. इससे बेहतर रिजल्ट आयेगा. प्रतियोगिता में स्कूल की कई छात्र पायल दास, साधना चौधरी, नेहा कुमारी, भानुप्रिया भकत, प्रियंका भुइयां, विनीता महतो, अर्पिता दास आदि छात्रओं ने भाग लिया. सभी ने विज्ञान वरदान या अभिशाप विषय पर अपने विचार रखे.
सफल प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजना दत्ता, जेसी हाई स्कूल की एचएम चैताली, पूर्व शिक्षिका बिटिश कच्छप, महिला कॉलेज के प्रोफेसर राम प्रवेश सिंह, अरुण कुमार, राम नरेश प्रसाद, किशोरी मोहन महतो, तापस चटर्जी, बाबला शर्मा समेत कई शिक्षक-शिक्षिका और छात्रएं उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




