East Singhbhum News : चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों की हुई जांच

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों की हुई जांच

भाजपा पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत घाटशिला स्थित बड़ाजुड़ी के भारत सेवाश्रम संघ उच्च विद्यालय में रविवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

घाटशिला.

भाजपा पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत घाटशिला स्थित बड़ाजुड़ी के भारत सेवाश्रम संघ उच्च विद्यालय में रविवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ. भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सुनीता देवदूत सोरेन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. शिविर में ब्रह्मानंद अस्पताल के डॉ देवदूत सोरेन, डॉ विभाकर कुमार, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योति मरांडी, डॉ रानी कुमारी, डॉ सुनील देवदूत सोरेन, संतोष कुमार व ज्योति मरांडी ने 150 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा दी.

भाजपाइयों ने चिकित्सकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे शिविर न केवल लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का माध्यम हैं, बल्कि समाज में जागरुकता बढ़ाने और रोग निवारण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. मौके पर भाजपा नेता अभय सिंह, एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी, पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, भाजपा जिला मंत्री गीता मुर्मू, भाजपा नेत्री सह जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव, दिनेश साव, महामंत्री सत्या तिवारी, हेमंत नारायण देव, मनोज प्रताप सिंह, संजय महाकुड़, कृष्णा पाल, ज्योत्सना बेरा, अर्चना दास, गौर चंद्र पात्र, अनूप दास, सत्यनारायण पुष्टि, शंकर सीट, प्रदीप विषई आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola