35 हाथियों का झुंड जमुआ में मचा रहा उत्पात, दहशत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2019 4:56 AM
विज्ञापन
रतजगा कर रहे ग्रामीण चाकुलिया :जंगली हाथियों के झुंड के उत्पात मचाने से जमुआ पंचायत के लोग काफी परेशान हैं. रविवार को जमुआ पंचायत के जमुआ, माचाडीहा, राजाबासा, शानघाटी, बड़पाट, हरिपुर, तसरीसोल, जामडोहरी, खेजुरिया आदि के ग्रामीणों ने बैठक कर हाथियों के उत्पात से निजात पाने के उपायों पर चर्चा की. ग्रामीणों ने बताया कि […]
विज्ञापन
रतजगा कर रहे ग्रामीण
चाकुलिया :जंगली हाथियों के झुंड के उत्पात मचाने से जमुआ पंचायत के लोग काफी परेशान हैं. रविवार को जमुआ पंचायत के जमुआ, माचाडीहा, राजाबासा, शानघाटी, बड़पाट, हरिपुर, तसरीसोल, जामडोहरी, खेजुरिया आदि के ग्रामीणों ने बैठक कर हाथियों के उत्पात से निजात पाने के उपायों पर चर्चा की. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के उत्पात के कारण वे एक सप्ताह से रात भर सो नहीं पा रहे हैं. बारिश की कमी के कारण इस वर्ष धान की पूरी तरह रोपनी ही नहीं हो पायी है.
आय के प्रमुख स्रोत बांस को भी हाथियों ने काफी क्षति पहुंचायी है. बरसात के मौसम में बांस की नयी कोंपलें निकलती हैं, जिन्हें हाथी खा जाते हैं. इसको लेकर ग्रामीण काफी चिंतित हैं. मुखिया प्रभाष हांसदा, वार्ड पार्षद कुशराम मुंडा, ग्रामीण वरुण मुंडा, गणेश मुंडा, नवीन मुंडा, गोरा मुंडा, जगदीश मुंडा, सुकरा मुंडा, राजाराम मुंडा, जितेन महतो, रामचंद्र बेसरा, दुलाराम सोरेन, परमेश्वर मुंडा आदि ने बताया कि वन विभाग की ओर से इसके लिए दिये जानेवाले मुआवजे की राशि कम है और वह भी समय पर नहीं मिल पाती है.
बैठक में वन विभाग को आवेदन देकर कम से कम तीन महीनों के लिए हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने की मांग करने का निर्णय लिया गया. ज्ञात हो कि लगभग 35 की संख्या में जंगली हाथी जमुआ पंचायत के आसपास के जंगलों में पिछले एक सप्ताह से डेरा डाले हुए हैं. हाथी शाम होते ही जंगलों से निकलकर गांव में पहुंच जाते हैं. अंधेरा होने पर जमुआ के लोग घर से निकलना छोड़ चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










