" मां मर गयी पिता ने दूसरी शादी कर मुझे छोड़ दिया"

Updated at : 14 Mar 2019 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
" मां मर गयी पिता ने दूसरी शादी कर मुझे छोड़ दिया"

बीडीओ ने नाबालिग की शादी नहीं करने की दी चेतावनी बीडीओ ललित प्रसाद सिंह तुरत छात्रा के मामा घर गुहालमारा पहुंचे. उसके नाना को हिदायत दी कि जबरन नाबालिग का विवाह अपराध है. गलती से भी ऐसा न करें. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विधान चंद्र मार्डी ने बीडीओ से आग्रह किया उक्त छात्रा का नामांकन कस्तूरबा […]

विज्ञापन

बीडीओ ने नाबालिग की शादी नहीं करने की दी चेतावनी

बीडीओ ललित प्रसाद सिंह तुरत छात्रा के मामा घर गुहालमारा पहुंचे. उसके नाना को हिदायत दी कि जबरन नाबालिग का विवाह अपराध है. गलती से भी ऐसा न करें. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विधान चंद्र मार्डी ने बीडीओ से आग्रह किया उक्त छात्रा का नामांकन कस्तूरबा स्कूल में किया जाये. इससे वह पढ़ाई पूरी कर सके. श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में वह ठोस पहल करेंगे. मौके पर सीआइ हराधन मदिना, गोविंद टुडू आदि उपस्थित थे.
एचएम ने छात्रा के पत्र को बीइइओ और बीडीओ को भेजा, बीडीओ पहुंचे छात्रा के घर
मामा ने प्रस्तावित दूल्हे के पास जबरन भेजा, भागकर वापस घर आ गयी छात्रा
बहरागोड़ा बचपन में मां का साया उठ गया. पिता ने दूसरी शादी कर उसे त्याग दिया. पालन पोषण कर रहे मामा ने बोझ समझकर नौवीं में पढ़ रही बच्ची को प्रस्तावित दूल्हे के घर भेज दिया. वहां से भागकर बच्ची फिर मामा के घर गुहालमारा आ गयी. इसके बाद उसने स्कूल के प्रधानाध्यापक को मार्मिक पत्र लिखा. मामला खंडामौदा ओड़िया प्लस टू विद्यालय का है.
‘एक नशेड़ी के हाथ में मेरा हाथ सौंप रहे’
छात्रा ने पत्र में लिखा है- सर, मैं पढ़ना चाहती हूं. मैं पढ़ कर अपने सपनों को पूरा करना चाहती हूं. मां के देहांत के बाद पिता ने साथ छोड़ दिया. मामा घर में आश्रय दिया तो अब जबरन मेरा हाथ एक नशेड़ी के हाथ में देने को आतुर हैं.
शर्त रखा गया कि शादी करो या मेरे घर से चले जाओ. मैं जाऊं तो कहां जाऊं.. पढ़ू तो कैसे पढ़ू. प्रधानाध्यापक ने उक्त पत्र को बीइइओ को अग्रसारित कर दिया. बीइइओ ने बीडीओ को अग्रसाहित करते हुए अपने जिम्मेदारी का इतिश्री कर ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola