टुमानडुंगरी की महिलाओं ने मऊभंडार ओपी को घेरा

Updated at : 02 Jul 2014 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
टुमानडुंगरी की महिलाओं ने मऊभंडार ओपी को घेरा

घाटशिला : मऊभंडार ओपी क्षेत्र के टुमानडुंगरी की महिलाओं ने मंगलवार की शाम को ओपी का घेराव कर दिया. महिलाओं ने कहा कि बीते शनिवार को दीपक गोप, लता गोप, बुधु गोप, टुकूल गोप, रवि गोप और मधु दास ने कोंदा गोप और उसकी पत्नी सुजाता गोप की बेवजह पिटाई कर दी. कोंदा गोप की […]

विज्ञापन

घाटशिला : मऊभंडार ओपी क्षेत्र के टुमानडुंगरी की महिलाओं ने मंगलवार की शाम को ओपी का घेराव कर दिया. महिलाओं ने कहा कि बीते शनिवार को दीपक गोप, लता गोप, बुधु गोप, टुकूल गोप, रवि गोप और मधु दास ने कोंदा गोप और उसकी पत्नी सुजाता गोप की बेवजह पिटाई कर दी. कोंदा गोप की स्थिति गंभीर है. उसका इलाज एमजीएम में चल रहा है.

ग्रामीणों का नेतृत्व मृत्युंजय यादव, रामनाथ कारूआ, शोभा करूआ, गालू गोप, पुतूल गोप, धीवर पूर्ति ने किया. ग्रामीणों ने कहा कि यह मामला शनिवार का है. लेकिन पुलिस ने अभी तक दीपक गोप को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है. अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. उन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है. ग्रामीणों ने पुलिस को हिदायत दी कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तो वे एसएसपी का दरवाजा खटखटायेंगे और जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. पुलिस ने कहा कि वह अपनी कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola