वर्षा होने से नौ घंटे बाद ही आती है बिजली

घाटशिला : घाटशिला में हल्की वर्षा और हवा चलने के बाद नौ से 10 घंटे बाद विद्युत बहाल करने की विद्युत विभाग की नियति बन गयी है. पिछले दो दिनों से यहां यही स्थिति है. सोमवार को बड़ाघाट में हल्की वर्षा और हवा के बाद तार समेत खंभा गिर गया. उसे ठीक करने में विद्युत […]
घाटशिला : घाटशिला में हल्की वर्षा और हवा चलने के बाद नौ से 10 घंटे बाद विद्युत बहाल करने की विद्युत विभाग की नियति बन गयी है. पिछले दो दिनों से यहां यही स्थिति है. सोमवार को बड़ाघाट में हल्की वर्षा और हवा के बाद तार समेत खंभा गिर गया. उसे ठीक करने में विद्युत विभाग ने लगभग नौ घंटे का समय लिया.
मंगलवार की शाम में भी वर्षा हुई और फिर से बड़ाघाट में डिश पंचर हो गया. उसे ठीक करने में विभाग को लगभग सात घंटे का समय लगा. बुधवार की शाम में भी वर्षा हुई और तेतुलडांगा में हाई टेंशन तार गिर गया. एक मिनट के लिए बिजली आयी और तुरंत कट गयी. बताया जाता है कि कहीं फिर से फॉल्ट हुआ है. फॉल्ट ठीक करने में कितना समय लगेगा. इसकी जानकारी नहीं मिली.
बिना जेइ के चल रहा है विभाग : घाटशिला का विद्युत विभाग बिना कनीय अभियंता के चल रहा है. अभी हाल में ही धालभूमगढ़ के जेइ चंद्रशेखर को यहां के जेइ का प्रभार मिला है, परंतु उन्हें भी अपने क्षेत्र से फुर्सत नहीं है.
उपभोक्ता को नहीं मिलते हैं एसडीओ : उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद जब भी विभाग के एसडीओ अनिरुद्ध प्रसाद को फोन लगाया जाता है, तो वे नहीं मिलते हैं. आरोप है कि वे शाम की शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन से टाटानगर चले जाते हैं. उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत जीएम से की है और एसडीओ से मुख्यालय में रहने की मांग की है. ताकि उपभोक्ताओं का दर्द उन्हें भी समझ में आ सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




