डुमरिया : 18 लाख की सड़क में अनियमितता की शिकायत

Updated at : 26 Jun 2014 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया : 18 लाख की सड़क में अनियमितता की शिकायत

डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की नुनिया गांव में ग्राम प्रधान रामचंद्र सोरेन के नेतृत्व में बुधवार को विशेष प्रमंडल से 18 लाख की लागत से बनायी जा रही पीसीसी में अनियमितता बरतने की शिकायत को लेकर विरोध जताया. ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि विशेष प्रमंडल के अभियंता केसी द्वारा पीसीसी निर्माण में घटिया किस्म […]

विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की नुनिया गांव में ग्राम प्रधान रामचंद्र सोरेन के नेतृत्व में बुधवार को विशेष प्रमंडल से 18 लाख की लागत से बनायी जा रही पीसीसी में अनियमितता बरतने की शिकायत को लेकर विरोध जताया. ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि विशेष प्रमंडल के अभियंता केसी द्वारा पीसीसी निर्माण में घटिया किस्म की गिट्टी का उपयोग हो रहा है. योजना स्थल पर सूचना पट्ट भी नहीं लगाया गया है.

लगभग दो हजार फीट की सड़क बनानी है. ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि इस कार्य में घटिया किस्म के सीमेंट का उपयोग हो रहा है. विरोध जताते समय गुरु चरण बिरूनी, बुकाई मार्डी, नुना मुमरू, दासमत सोरेन, चामटू सोरेन, लक्ष्मण हेंब्रम समेत अनेक ग्रामीण शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola