बंगाल से भागी युवती को प्रेमी संग पुलिस ने पकड़ा

गालूडीह : पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के मेमाड़ी थाना के देउलिया गांव से एक नाबालिग युवती भाग कर गालूडीह में अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी. वह पिछले 25 दिनों से अपने प्रेमी के घर पर थी. युवती के मोबाइल से पता चला की वह गालूडीह में है. बंगाल पुलिस की सूचना पर थाना […]
गालूडीह : पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के मेमाड़ी थाना के देउलिया गांव से एक नाबालिग युवती भाग कर गालूडीह में अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी. वह पिछले 25 दिनों से अपने प्रेमी के घर पर थी. युवती के मोबाइल से पता चला की वह गालूडीह में है.
बंगाल पुलिस की सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप राम ने बुधवार को छापामारी कर गणोश मुंडा के घर से युवती को बरामद कर लिया. पुलिस ने उसके प्रेमी गणोश मुंडा व युवती को पकड़ थाना लाया. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बंगाल पुलिस को खबर दी है. बंगाल पुलिस के पहुंचते ही दोनों को पुलिस को सौंप दी जायेगी.
क्या है मामला. गालूडीह के हराधन मुंडा के पुत्र गणोश मुंडा इलाज के लिए वैलोर गया था. वहां वर्धमान के नासिरूद्दीन मंडल भी अपनी पुत्री का इलाज कराने गये थे. इसी दौरान युवक और युवती में प्रेम हो गया. दोनों फोन पर बात करने लगे. 25 दिन पूर्व युवती वर्धमान से भाग कर अपने प्रेमी गणोश मुंडा के घर पहुंच गयी. युवती के भागने के बाद उनके पिता ने बंगाल में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. युवती ने आजापुर बालिका उच्च विद्यालय से इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा पास की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




