गालूडीह : परिवार में चार नेत्रहीन, महीने भर में तीन की जॉन्डिस से मौत, घर में बची अंधी बच्ची
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की उलदा पंचायत स्थित सुसनीगढ़िया गांव में शनिवार को नेत्रहीन लड़की शुरूवाली मुंडा (14) की जॉन्डिस से मौत हो गयी. छह दिन पूर्व उसकी बड़ी बहन नाची मुंडा (17) और एक माह पूर्व पिता मुनू मुंडा (45) की भी जॉन्डिस से ही मौत हो गयी थी. वे दोनों भी नेत्रहीन थे. […]
विज्ञापन
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की उलदा पंचायत स्थित सुसनीगढ़िया गांव में शनिवार को नेत्रहीन लड़की शुरूवाली मुंडा (14) की जॉन्डिस से मौत हो गयी. छह दिन पूर्व उसकी बड़ी बहन नाची मुंडा (17) और एक माह पूर्व पिता मुनू मुंडा (45) की भी जॉन्डिस से ही मौत हो गयी थी. वे दोनों भी नेत्रहीन थे. अब परिवार में एक मात्र छोटी बेटी सोनिया मुंडा (12) बच गयी है और वह भी नेत्रहीन है.
उसे दिन में थोड़ा-बहुत दिखता पर शाम ढलने के बाद कुछ नहीं. एक माह में अपने पिता और दो बहनों की मौत से वह टूट गयी है. स्व मुनू मुंडा का एक बेटा अर्जुन मुंडा बाहर खलासी का काम करता है, जबकि दो बड़ी बेटियां जूही मुंडा और पुटू मुंडा का काफी पहले विवाह हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










