ब्रेक फेल होने से खेत में घुसी स्कूली बस, बाल-बाल बचे 40 बच्चे

Updated:
विज्ञापन

बोड़ाम प्रखंड के गुगलीबनी गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त साउथ प्वाइंट स्कूल का बस। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल से पटमदा जा रही साउथ प्वाइंट स्कूल की बस गुगलुबनी के पास खेत में जा घुसी। हादसे में 40 बच्चे सुरक्षित, अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर उठाए सवाल।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोड़ाम

विज्ञापन

बोड़ाम थाना क्षेत्र के गुगलुबनी गांव के समीप मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे बच्चों को लेकर जा रही साउथ प्वाइंट स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी. गनीमत रही कि हादसे में बस में सवार सभी बच्चे, चालक और सह-चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, यह बस पश्चिम बंगाल के बराबाजार से बच्चों को लेकर पटमदा के गोबरघुसी स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल जा रही थी. इसी दौरान गुगलुबनी के पास बस का ब्रेक फेल हो गया, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पलटने से बचा लिया और वह सीधे खेत में जा घुसी.

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे अभिभावकों ने अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली, लेकिन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भारी नाराजगी जतायी. अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल लंबे समय से पुरानी और खटारा बसों का संचालन कर रहा है. दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधन ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बस की स्थिति ठीक है. प्रबंधन के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बोलेरो को साइड देने के दौरान बस को सड़क से नीचे उतारने पर गीली मिट्टी में उसका चक्का धंस गया था.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola