चक्रधरपुर : नाले में डूबने से महिला की मौत

चक्रधरपुर प्रखंड के कोलचोकड़ा गांव निवासी गुड़िया महांती (35) की गोबरी नाला में डूबने से मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. महिला मिर्गी रोग से पीड़ित थी. सुबह नाला में नहाने गयी थी. इस दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा. पानी में गिर जाने से उसकी मौत […]
चक्रधरपुर प्रखंड के कोलचोकड़ा गांव निवासी गुड़िया महांती (35) की गोबरी नाला में डूबने से मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है.
महिला मिर्गी रोग से पीड़ित थी. सुबह नाला में नहाने गयी थी. इस दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा. पानी में गिर जाने से उसकी मौत हो गयी. घटना के वक्त आसपास कोई नहीं था. काफी देर के बाद स्थानीय लोगों की नजर पानी के अंदर पड़े शव पर गयी. आनन-फानन में उसे नाले से बाहर निकाला गया. गुड़िया कोलचोकड़ा गांव में 15 वर्षीय बेटी मुनमुन महांती के साथ रह रहती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




