टाटा स्टील करेगा बाघुड़िया-झाटीझरना का विकास

गालूडीह : टाटा स्टील कंपनी की संस्था टीएसआरडीएस के सहयोग से घाटशिला प्रखंड की नक्सल और सबसे बीहड़ पंचायत झाटीझरना और बाघुड़िया पंचायत के कई गांवों का विकास होगा. शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और स्वरोजगार के क्षेत्र में टीएसआरडीएस इन बीहड़ गांवों में जमशेदपुर शहर से बाहर निकल कर काम करेगा. इसकी पुष्टि बाघुड़िया पंचायत के […]
गालूडीह : टाटा स्टील कंपनी की संस्था टीएसआरडीएस के सहयोग से घाटशिला प्रखंड की नक्सल और सबसे बीहड़ पंचायत झाटीझरना और बाघुड़िया पंचायत के कई गांवों का विकास होगा.
शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और स्वरोजगार के क्षेत्र में टीएसआरडीएस इन बीहड़ गांवों में जमशेदपुर शहर से बाहर निकल कर काम करेगा. इसकी पुष्टि बाघुड़िया पंचायत के पंसस सुनाराम सोरेन ने की है. श्री सोरेन ने बताया कि पिछले दिनों टीएसआरडीएस की एक टीम बाघुड़िया आयी थी. टीम के सदस्य झाटीझरना भी गये थे. दोनों जगह ग्रामीणों के साथ बैठक कर मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली और क्या करना होगा. इसकी सूची मांगी. शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य, सिंचाई, स्वरोजगार के दिशा में टीएसआरडीएस ने काम करने की बात कही है. इसके लिए ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग भी मांगा है.
पंसस सुनाराम सोरेन ने कहा कि टीएसआरडीएस से बाघुड़िया पंचायत के सबसे बीहड़ मिर्गीटांड़ में विकास करने की मांग की गयी है. टीम ने कहा कि जल्द ही वे लोग बाइक से मिर्गीटांड़ जायेंगे और देखेंगे वहां क्या किया जा सकता है, ताकि लोग मुख्य धारा से जुड़ कर आगे बढ़ सके.
टीएसआरडीएस ने बाघुड़िया उउवि में अंगरेजी, गणित और विज्ञान विषय पर विशेष कोचिंग चलाने की बात ग्रामीणों से कही है. इसके अलावा खेल समेत विभिन्न क्षेत्र के ग्रामीण प्रतिभाओं को सही मंच देने और खास कर महिला और पुरुषों को स्वरोजगार से जोड़ कर आगे बढ़ाने के दिशा में काम करने की बातें कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




