आजसू समर्थकों ने किया विद्युत विभाग का घेराव

घाटशिला : घाटशिला के विद्युत विभाग के एसडीओ अनिरुद्ध प्रसाद का घेराव सोमवार को आजसू समर्थकों ने जिला परिषद सदस्य राजू कर्मकार, सुखलाल सोरेन के नेतृत्व में किया.जिप सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि गालूडीह में कैंप लगा कर विद्युत विपत्र की वसूली की जाये. इस मामले में पंचायत प्रतिनिधि विभाग को सहयोग करेंगे. […]
घाटशिला : घाटशिला के विद्युत विभाग के एसडीओ अनिरुद्ध प्रसाद का घेराव सोमवार को आजसू समर्थकों ने जिला परिषद सदस्य राजू कर्मकार, सुखलाल सोरेन के नेतृत्व में किया.जिप सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि गालूडीह में कैंप लगा कर विद्युत विपत्र की वसूली की जाये. इस मामले में पंचायत प्रतिनिधि विभाग को सहयोग करेंगे. संजीत गोप उर्फ बापी गोप जमशेदपुर में रहता है, लेकिन उस पर विद्युत विभाग ने बिजली चोरी का मामला बेवजह दर्ज कर दिया है. बीपीएल उपभोक्ताओं ने वर्षो से विपत्र जमा नहीं किया है. उनसे विभाग एक मुश्त रकम भुगतान करने की बात करता है.
उनसे किस्त के आधार पर विपत्र का भुगतान कराया जाये. इस मौके पर उप मुखिया सुभाष अग्रवाल, तापस चटर्जी, हिरणमय चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे. एसडीओ ने कहा कि काशिदा में 11 हजार वोल्ट के तार बदलने का काम मंगलवार से शुरू होगा. उनकी जो भी समस्याएं हैं. उन समस्याओं को वे वरीय पदाधिकारी के समक्ष रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




