चाकुलिया: दो टीमों के लिए 31 खिलाड़ियों का चयन
Updated at : 03 Dec 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

चोरी की बिजली से चल रहा था मोबाइल टावर, 2.16 लाख जुर्माना डुमरिया : डुमरिया में संचालित एक मोबाइल टावर पर शनिवार को विद्युत विभाग ने छापेमारी की. पाया गया कि बिना मीटर लगाये ही मार्च-17 से विद्युत चोरी कर टावर का संचालन किया जा रहा है. इस मामले में अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय के […]
विज्ञापन
चोरी की बिजली से चल रहा था मोबाइल टावर, 2.16 लाख जुर्माना
डुमरिया : डुमरिया में संचालित एक मोबाइल टावर पर शनिवार को विद्युत विभाग ने छापेमारी की. पाया गया कि बिना मीटर लगाये ही मार्च-17 से विद्युत चोरी कर टावर का संचालन किया जा रहा है. इस मामले में अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय के कनीय अभियंता संतोष कुमार दास के बयान पर कंपनी मालिक, फिल्ड इंजीनियर जितेंद्र कुमार सामंत और टॉवर के भूमि मालिक जयंत कुमार गिरी के खिलाफ लिखित थाने में आवेदन दिया गया है. आवेदन में कहा गया है कि बिना मीटर लगाये ही बिजली चोरी कर टावर का संचालन किया जा रहा था. 2.16 लाख का जुर्माना होता है. जेइ ने बताया कि टावर मीटर लेस था.
श्री दास के बताया कि कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर उक्त टावर में छापेमारी की गयी थी. 11 हजार के एलटी तथा फ्यूज डिसकनेक्ट कर दिया गया है. मार्च से अब तक 2.16 लाख रुपये का जुर्माना होता है. श्री दास ने बताया कि कई बार टावर मालिक को बिना मीटर के टावर नहीं चलाने का आदेश दिया गया था. जेइ एसके दास के नेतृत्व में हुई छापेमारी में अन्य कई कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




