डुमरिया : ट्रैक्टर से गिरा मजदूर पिछले चक्के से कुचल कर मौत

Updated at : 01 Dec 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया : ट्रैक्टर से गिरा मजदूर पिछले चक्के से कुचल कर मौत

दुर्घटना. रांगामाटिया-कोवाली सड़क पर घंटों पड़ा रहा शव डुमरिया : डुमरिया थाना क्षेत्र के केंदुआ पंचायत के रांगामाटिया गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर से गिर कर मजदूर दिकू लोहार (30) की मौत हो गयी. घटना 29 नवंबर की शाम की है. घटना बाद से मजदूर का शव गुरुवार दोपहर दो बजे तक रांगामाटिया-कोवाली सड़क […]

विज्ञापन

दुर्घटना. रांगामाटिया-कोवाली सड़क पर घंटों पड़ा रहा शव

डुमरिया : डुमरिया थाना क्षेत्र के केंदुआ पंचायत के रांगामाटिया गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर से गिर कर मजदूर दिकू लोहार (30) की मौत हो गयी. घटना 29 नवंबर की शाम की है. घटना बाद से मजदूर का शव गुरुवार दोपहर दो बजे तक रांगामाटिया-कोवाली सड़क के पड़ा रहा. मृतक की पत्नी सोमवारी लोहार को घटना की सूचना गुरुवार सुबह मिली. दिकू के दो छोटे-छोटे बेटे हैं. सोमवारी लोहार ने बताया कि उसका पति भागाबांधी गांव के धर्मेंद्र पाल के ट्रैक्टर में मजदूर का काम करता था.
वह दो सप्ताह से काम कर रहा था. 29 नवंबर की सुबह दिकू बालू लाने की बात कह कर घर से निकला था. शाम काे पति के घर नहीं आने से वह परेशान थी. उसने बताया कि गुरुवार सुबह करीब दस बजे उसे सूचना मिली कि उसके पति की ट्रैक्टर से गिरने और पीछे का चक्का से उसके कमर दब जाने से घटना स्थल ही मौत हो गयी. उसने बताया कि दिकू फुटबॉल खिलाड़ी भी था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola