इंटर कॉलेज फुटबॉल लीग के सेफा में घाटशिला कॉलेज

Updated at : 08 Nov 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर कॉलेज फुटबॉल लीग के सेफा में घाटशिला कॉलेज

11 नवंबर को चक्रधरपुर के बिरसा स्टेडियम में होगा फाइनल मैच घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के छात्रों की फुटबॉल टीम ने लीग मैच में चांडिल और पीजी सेंटर चाईबासा की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी. छह नवंबर को घाटशिला कॉलेज का मुकाबला चांडिल कॉलेज से हुआ था. घाटशिला कॉलेज की टीम ने चांडिल […]

विज्ञापन

11 नवंबर को चक्रधरपुर के बिरसा स्टेडियम में होगा फाइनल मैच

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के छात्रों की फुटबॉल टीम ने लीग मैच में चांडिल और पीजी सेंटर चाईबासा की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी. छह नवंबर को घाटशिला कॉलेज का मुकाबला चांडिल कॉलेज से हुआ था. घाटशिला कॉलेज की टीम ने चांडिल कॉलेज को 9-0 से पराजित किया. मंगलवार को घाटशिला कॉलेज का मुकाबला पीजी सेंटर चाईबासा से हुआ. घाटशिला कॉलेज ने पीजी सेंटर चाईबासा की टीम को 2-1 से पराजित किया. इंटर कॉलेज फुटबॉल लीग में घाटशिला कॉलेज की टीम प्रो महेश प्रसाद सिंह और संजय कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर गयी है. फाइनल मैच 11 सितंबर को चक्रधरपुर बिरसा स्टेडियम मैदान में खेला जायेगा.
क्रीड़ा शिक्षक डॉ मनमथ नारायण सिंह ने बताया कि घाटशिला कॉलेज पिछले वर्ष की चैंपियन टीम है. टीम में मंगल मुर्मू, दीनू मार्डी, काली पदो हांसदा, अजीत मार्डी, रोहित प्रसाद इंदवार, बिष्णु सोरेन, लयमन मुर्मू, जितेन मुर्मू, जासी मांडी, रैबल हांसदा, लोदो मार्डी, सनातन हेंब्रम, जितेन हेंब्रम, मुची राम बेसरा, आजाद हेंब्रम, हितेश मांडी, करिया मुर्मू और अमित मुर्मू हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola