फरवरी में होना है नगर निकाय चुनाव, प्रशासनिक तैयारी शुरू

Updated at : 03 Nov 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
फरवरी में होना है नगर निकाय चुनाव, प्रशासनिक तैयारी शुरू

सरायकेला : फरवरी में संभावित नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला पंचायती राज विभाग तैयारियों को अंतिम रुप देने लगा है.इसी कड़ी में सरायकेला खरसावां जिला के तीन नगर निकाय आदित्यपुर,सरायकेला व कपाली में वार्डो का अंतिम रूप से परिसीमन कर दिया गया है. जिला पंचायती विभाग द्वारा इन तीनों नगर निकाय के वार्डों के […]

विज्ञापन

सरायकेला : फरवरी में संभावित नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला पंचायती राज विभाग तैयारियों को अंतिम रुप देने लगा है.इसी कड़ी में सरायकेला खरसावां जिला के तीन नगर निकाय आदित्यपुर,सरायकेला व कपाली में वार्डो का अंतिम रूप से परिसीमन कर दिया गया है. जिला पंचायती विभाग द्वारा इन तीनों नगर निकाय के वार्डों के परिसीमन काे पहली बार 25 सितंबर को जारी किया गया था.

इसके बाद दावा-आपत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित कर एवं आवश्यक संशोधन के बाद विभाग द्वारा 31 अक्तूबर को अंतिम रूप से परिसीमन जारी किया गया है. इसके तहत आदित्यपुर नगर निगम में तीन वार्ड व सरायकेला नगर पंचायत में एक वार्ड बढ़ाये गये हैं, जबकि कपाली नगर परिषद में 21 वार्ड का गठन किया गया है. वार्डों का परिसीमन वर्ष 2011 के जनगणना के आधार किया गया है. इसमें सरायकेला नगर पंचायत में 10 से बढ़ा कर 11 व आदित्यपुर नगर परिषद में 32 से बढ़ा कर 35 वार्डों का गठन किया गया है. परिसीमन की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद जनसंख्या के आधार पर वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा.
सरायकेला में होंगे 11 वार्ड
अंतिम रूप से प्रकाशित वार्ड परिसीमन सूची के अनुसार 14,252 आबादी वाले सरायकेला नगर पंचायत में हंसाउडी वार्ड का विघटन कर एक और कोड़ासाही वार्ड का गठन किया गया है. साथ ही वार्ड के क्षेत्र का परिसीमन भी किया गया है. नये वार्ड कोड़ासाही को वार्ड नंबर एक से जाना जायेगा, वहीं पुराना हंसाउडी को वार्ड नंबर 5 दिया गया है. जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना में सरायकेला के वार्ड नंबर-1 में (1,340) में कोड़ासाई, मालीसाई, मुखीसाई, नुवापाका मोहल्ला को रखा गया है.
वार्ड-2 (1,334) में दूरदर्शन मोहल्ला, सातुवा कॉलोनी, अनुमंडल कार्यालय, पुराना अस्पताल, लहरी टोला (उत्तरी अंश) व हाटसाई है. वार्ड-3 (1,308) में गुटुसाई, नीमडीह का अंश, पानीछत्तर, स्वर्णरेखा कॉलोनी व सर्किट हाउस है. वार्ड-4 (1,350) में सरगीडीह, सिंदूर कुल्ही, गेस्ट हाउस कॉलोनी व सुंदरपुर को रखा गया है. वार्ड-5 (1,256) में गुडियाडीह, नोरोडीह, इंद्रटांडी, गुड़ियासाई, नाटनुसाई व कमारसाई अंश को रखा गया है. वार्ड-6 (1,267) में खड़रासाई, पटरासाई व कमारसाई अंश को रखा गया है.
वार्ड-7 (1,299) में दारोगासाई अंश, लहरीटोला अंश, इमामबाड़ा, बाजारसाई व पटनायकसाईं है. वार्ड-8 (1,330) में हेंसाउड़ी व दारोगासाई अंश है. वार्ड-9 (1,246) में तेलीसाईं अंश, धोबासाई व देहुरीडीह है. वार्ड-10 (1,234) में कविसाई, कंसारीसाई, कमारसाई अंश व नुवागढ़ बाबुसाई है. जबकि वार्ड-11 (1,288) में पाटागार साई, तेलीसाई अंश व देवानसाई को रखा गया है.
कपाली नगर परिषद में है 21 वार्ड
43,256 आबादी वाले नवगठित कपाली नगर परिषद में 21 वार्ड बनाये गये हैं. वार्ड-1 में अंसार नगर, अंसार नगर का ताजनगर व डैमडूबी अंश को रखा गया है. वार्ड-2 में मिल्लत नगर, वार्ड-3 में हाशमी मुहल्ला व हिम्मत नगर. वार्ड-4 में इस्लाम नगर अंश है. वार्ड-5 व 6 में इस्लाम नगर अंश व कबीरनगर अंश को रखा गया है. वार्ड-7 में इस्लाम नगर व कबीर नगर के शेष भाग को रखा गया है. वार्ड-8 व 9 में गौसनगर अंश, वार्ड-10 में गौसनगर अंश व बंधुगोड़ा का ताजनगर को रखा गया है.
वार्ड-11 में गौसनगर अंश, वार्ड-12 में गौसनगर के शेष भाग, वार्ड-13 में बंधुगोड़ा अंश व बंधुगोड़ा का ताजनगर शेष भाग को रखा गया है. वार्ड-14 में बंधुगोड़ा का शेष भाग, वार्ड-15 में कबीरनगर के शेष भाग व रहमत नगर को रखा गया है. वार्ड-16 में केंदडीह अंश व डागरडीह को रखा गया है. वार्ड-17 में केंदडीह के शेष भाग को रखा गया है. वार्ड-18 में हांसाडुंगरी, वार्ड-19 में कमारगोड़ा व कमारगोड़ा के डैमडूबी को रखा गया है. वार्ड-20 में कपाली बस्ती का अंश व वार्ड-21 में कपाली बस्ती के शेष भाग अलबेला गार्डन को रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola