विद्यार्थियों का आंदोलन खत्म

Updated at : 03 Nov 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों का आंदोलन खत्म

गालूडीह : कोल्हान विवि से संबद्धता प्राप्त बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के चेयरमैन डॉ एसके सिंह गुरुवार को कॉलेज पहुंचे. यहां फीस वृद्धि को लेकर आंदोलित छात्र-छात्राओं से मिले. चेयरमैन ने विद्यार्थियों के साथ कार्यालय में एक घंटे से अधिक समय तक वार्ता की. विद्यार्थियों को भरोसा दिया कि फीस वृद्धि सरकार और शिक्षा विभाग […]

विज्ञापन

गालूडीह : कोल्हान विवि से संबद्धता प्राप्त बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के चेयरमैन डॉ एसके सिंह गुरुवार को कॉलेज पहुंचे. यहां फीस वृद्धि को लेकर आंदोलित छात्र-छात्राओं से मिले. चेयरमैन ने विद्यार्थियों के साथ कार्यालय में एक घंटे से अधिक समय तक वार्ता की. विद्यार्थियों को भरोसा दिया कि फीस वृद्धि सरकार और शिक्षा विभाग ने की है. इसमें कॉलेज कुछ नहीं कर सकता. हां कॉलेज वैसे विद्यार्थियों को सालाना 15 हजार स्कॉलरशिप देगा, जो अस्सी प्रतिशत अंक से अधिक लायेंगे.

कॉलेज ने हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट शुक्ल में वृद्धि नहीं की है. कॉलेज विद्यार्थियों के हित में कदम उठायेगा. आप आंदोलन करें, पर कक्षा बहिष्कार करेंगे तो आपका ही नुकसान होगा. एकेडमी में कहीं कोई परेशानी है, शिक्षक की कमी है, पढ़ाई नहीं होती है या सुविधा में कोई कमी है तो बतायें. हम दूर करेंगे. चेयरमैन के इस आश्वासन पर आंदोलित छात्र शांत हुए. 29 अक्तूबर से जारी कक्षा बहिष्कार आंदोलन वापस ले लिया.

सालाना सात हजार की फीस वृद्धि : चेयरमैन डॉ एसके सिंह ने शिक्षा विभाग के फीस निर्धारण कमेटी की रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि सालाना सात हजार की फीस वृद्धि सत्र 2016-17, 17-18 और 18-19 में किए गये हैं. इसके अलावा सालाना 15 हजार हॉस्टल और 15 हजार ट्रांसफोर्ट फीस है. चेयरमैन ने कहा कि कॉलेज को 21 जून को फी फिक्सेसन कमेटी की रिपोर्ट मिली थी. इसके बाद अगस्त-सितंबर में कॉलेज बोर्ड कमेटी की बैठक हुई. तब 20 अक्तूबर 17 को फीस वृद्धि की नोटिस की जानकारी विद्यार्थियों को दी गयी. एक प्रक्रिया के तहत सब कुछ हुआ है.
80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को 15 हजार रुपये स्कॉलरशिप
फीस निर्धारण कमेटी की ओर से
बीए कॉलेज के लिए तय फीस
सत्र फिक्स फीस विकास निधि
2016-17 59,800 3,000
2017-18 62,800 3,100
2018-19 66,000 3,300
इसके अलावे आइ कार्ड मद में 100 रुपये, एडमिशन रजिस्ट्रेशन फीस 3000 रुपये और इंटरनल एग्जाम फीस 1000 रुपये हैं.
विद्यार्थियों को समझाया गया. मांग रखें, लेकिन कक्षा का बहिष्कार करना ठीक नहीं हैं. समझाने के बाद विद्यार्थियों ने कक्षा बहिष्कार वापस ले लिया है. सरकारी आदेश पर शुल्क बढ़ोतरी की गयी है. वार्ता के बाद सब सामान्य हो गया है.
– डॉ एसके सिंह, चेयरमैन, बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola