पानी निकासी में मजदूरों को रोटेशनली रोजगार मिले

Updated at : 09 Aug 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
पानी निकासी में मजदूरों को रोटेशनली रोजगार मिले

झारखंड कॉपर माइंस वर्कर यूनियन के पदाधिकारी श्रीराम इपीसी के जीएम से मिले जीएम ने कहा- सुरदा खदान व प्लांट में जल्द शुरू होगा उत्पादन सभी 1301 मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से बहाल कर बैज दिया जायेगा मुसाबनी : झारखंड कॉपर माइंस वर्कर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ठेका कंपनी श्रीराम इपीसी के जीएम […]

विज्ञापन

झारखंड कॉपर माइंस वर्कर यूनियन के पदाधिकारी श्रीराम इपीसी के जीएम से मिले

जीएम ने कहा- सुरदा खदान व प्लांट में जल्द शुरू होगा उत्पादन
सभी 1301 मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से बहाल कर बैज दिया जायेगा
मुसाबनी : झारखंड कॉपर माइंस वर्कर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ठेका कंपनी श्रीराम इपीसी के जीएम रोबिन डे से प्लांट कार्यालय में मिला. इसका नेतृत्व कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान ने किया. वहीं जिप सदस्य सुभाष सरदार, भाजपा नेता तुषार कांति पातर भी मौजूद थे. सुभाष सरदार ने जीएम से सुरदा खदान व प्लांट जल्द चालू कर मजदूरों को रोजगार देने की मांग की. पानी निकासी व अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए मजदूरों को रोटेशनली रोजगार मुहैया कराने की मांग की.
शमशेर खान ने जीएम से मजदूरों की बहाली करने, बैज संख्या देने और सभी मजदूरों का नाम बी रजिस्टर में दर्ज करने की मांग की. तुषार पातर ने कहा दो माह से अधिक समय से खदान और प्लांट बंद है. इसके कारण मजदूर बेकार हैं. जीएम रोबिन डे ने कहा जल्द खदान और प्लांट में उत्पादन शुरू होगा. सभी 1301 मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से बहाल कर बैच संख्या दी जायेगी.
मौके पर राहुल नायक, एचआर मनोज हांसदा, तपन पंडा, संजय मोहंती, बीजू मिश्रा, सिमली, देव कुमार, बसुरूद्दीन, शमीम खान आदि उपस्थित थे.
सुरदा के मजदूरों का प्रतिनिधिमंडल दिनेश साव से मिला
मुसाबनी. बेरोजगारी का दंश झेल रहे सुरदा खदान व प्लांट के मजदूरों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव से मिला. मजदूरों ने मई का बकाया वेतन जल्द दिलाने व बंद सुरदा खदान और प्लांट चालू करा सभी मजदूरों को रोजगार दिलाने की पहल करने की मांग की. श्री साव ने कहा आइआरएल में काम करने वाले सभी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए पहल की जायेगी. बकाया वेतन और रोजगार दिलाने के मुद्दे पर श्रीराम इपीसी से सांसद के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जल्द मिलेगा. मजदूर धैर्य रखें. सभी को रोजगार मिले इसके लिए प्रयास किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola