देर से स्कूल जाने वाले शिक्षकों को बीइइओ ने लगायी फटकार

Updated at : 05 Aug 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
देर से स्कूल जाने वाले शिक्षकों को बीइइओ ने लगायी फटकार

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के सरकारी स्कूलों में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए बीइइओ बैकुंठ महतो ने शुक्रवार को बीआरसी के समीप सड़क पर खड़े होकर स्कूल जाने वाले शिक्षकों की क्लॉस ली. उन्हें सही वक्त पर स्कूल पहुंचने की हिदायत दी. बीइइओ ने टेटा बादिया मवि की सहायक शिक्षिका कामरोमनी […]

विज्ञापन

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के सरकारी स्कूलों में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए बीइइओ बैकुंठ महतो ने शुक्रवार को बीआरसी के समीप सड़क पर खड़े होकर स्कूल जाने वाले शिक्षकों की क्लॉस ली. उन्हें सही वक्त पर स्कूल पहुंचने की हिदायत दी. बीइइओ ने टेटा बादिया मवि की सहायक शिक्षिका कामरोमनी सोरेन, प्रावि भुइयांबोरो के अजमल हुसैन, उउवि काकदोहा के आलोक पात्रो, उमवि बालियाढीपा के गौर हरी बेरा,

तपन महाकुड़, प्रावि काठसाकड़ा के कुलानंद ,प्रावि चरणडीह के राजू कुमार पुरी को आठ बजे के बाद बीआरसी के समीप विलंब से स्कूल जाते पकड़ा. सभी को समय स्कूल पहुंचने की हिदायत दी. बीइइओ ने कहा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यालय का संचालन होगा. समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने वाले व समय से पूर्व स्कूल से घर जाने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई होगी.

मुसाबनी बीइइओ ने सड़क पर खड़े होकर शिक्षकों की टाइमिंग देखी
समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola