घाटशिला के काशिदा में उत्क्रमित अनुमंडलीय अस्पताल में बंद होगा पीएचसी

Updated at : 17 Jul 2017 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला के काशिदा में उत्क्रमित अनुमंडलीय अस्पताल में बंद होगा पीएचसी

गंधनिया पीएचसी में नहीं आते चिकित्सक, 40 हजार की आबादी एएनएम के भरोसे घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र की आबादी लगभग 40 हजार है. 40 हजार आबादी के बीच संचालित गंधनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं हैं. यह केंद्र चिकित्सक के भरोसे नहीं एएनएम के भरोसे संचालित होता है. डॉ जया भादुरी […]

विज्ञापन

गंधनिया पीएचसी में नहीं आते चिकित्सक, 40 हजार की आबादी एएनएम के भरोसे

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र की आबादी लगभग 40 हजार है. 40 हजार आबादी के बीच संचालित गंधनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं हैं. यह केंद्र चिकित्सक के भरोसे नहीं एएनएम के भरोसे संचालित होता है. डॉ जया भादुरी ने केंद्र में योगदान दिया था, लेकिन योगदान के बाद से उन्होंने केंद्र आना बंद कर दिया. इस केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू हैं, लेकिन वे घाटशिला उत्क्रमित अनुमंडलीय अस्पताल में अधिक समय देते हैं.
वे उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. समय मिलने पर वे गंधनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाते हैं. दामपाड़ा क्षेत्र में मुख्य रूप से आसना, काड़ाडुबा, भदुआ, बांकी, कालचिती पंचायत क्षेत्र के लोग इलाज कराने के लिए केंद्र पर आते हैं. गंधनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एएनएम के भरोसे संचालित है. इस क्षेत्र के लोग ग्रामीण चिकित्सक के भरोसे हैं. सुबह छह बजे से शाम शाम चार बजे तक इस क्षेत्र के लोगों को इलाज में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. क्योंकि इस क्षेत्र में कोई भी सरकारी या गैर सरकारी चिकित्सक जाना नहीं चाहते हैं. इस क्षेत्र के लोगों की विवशता है कि स्थानीय चिकित्सक से इलाज करायें. रात में ग्रामीण कोई पैसेंजर वाहन भी खोजता है तो मिलना मुश्किल होता है. इस क्षेत्र के लोगों को सुबह छह बजे के बाद ही वाहन मिलता है. मरीज की स्थिति गंभीर होती है तो उसे अस्पताल लाने में दोगुना भाड़ा लगता है. इस मसले पर केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू टुडू का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सक की कमी है, तो क्या कर सकते हैं. घाटशिला की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू समेत इस क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि समेत आम जनता केंद्र में चिकित्सक की व्यवस्था की मांग करते आ रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola