‘कृष’ की नकल कर रहा बालक नहर में डूबा

मुसाबनी : सुवर्णरेखा परियोजना के दायीं नहर में शनिवार को नहाने के क्रम में एक नौ वर्षीय बालक डूब गया. बताया जा रहा है कि वह ‘कृष’ फिल्म के नायक की तरह मुंह में गमछा बांधकर बार-बार नहर में कूद रहा था, इसी क्रम में तेज बहाव में बह गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता […]
मुसाबनी : सुवर्णरेखा परियोजना के दायीं नहर में शनिवार को नहाने के क्रम में एक नौ वर्षीय बालक डूब गया. बताया जा रहा है कि वह ‘कृष’ फिल्म के नायक की तरह मुंह में गमछा बांधकर बार-बार नहर में कूद रहा था, इसी क्रम में तेज बहाव में बह गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता बालक मुसाबनी के बाड़ाघाट निवासी दुर्गा प्रसाद टुडू का पुत्र सोवम टुडू है. वह बाड़ाघाट मध्यविद्यालय में चौथी कक्षा का छात्र है. नहर में पिछले कई दिनों से पानी छोड़ा जा रहा है. तेज बहाव है के कारण बालक खुद को संभाल नहीं पाया. उसकी खोज जारी है. समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




