55 हजार मुआवजा व एक बीघा भूमि रजिस्ट्री पर हुआ समझौता

Updated at : 14 Jul 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
55 हजार मुआवजा व एक बीघा भूमि रजिस्ट्री पर हुआ समझौता

घाटशिला. एक साल पूर्व सड़क दुर्घटना में नवीन पातर की मौत हुई थी हर माह पांच हजार रुपये व जमीन रजिस्ट्री पर बनी सहमति मामले को लेकर चार दिन से गांव में बैठक हो रही थी घाटशिला : तीन सितंबर 2016 को घाटशिला के केंदोपोशी गांव के नवीन पातर की कांकड़ाझोर (बंगाल) के पास वाहन […]

विज्ञापन

घाटशिला. एक साल पूर्व सड़क दुर्घटना में नवीन पातर की मौत हुई थी

हर माह पांच हजार रुपये व जमीन रजिस्ट्री पर बनी सहमति
मामले को लेकर चार दिन से गांव में बैठक हो रही थी
घाटशिला : तीन सितंबर 2016 को घाटशिला के केंदोपोशी गांव के नवीन पातर की कांकड़ाझोर (बंगाल) के पास वाहन की धक्के से मौत हो गयी थी. इसके बाद वाहन मालिक बाबू कालिंदी ने 75 हजार रुपये और एक बीघा जमीन रजिस्ट्री करने का समझौता किया था. वाहन मालिक ने तत्काल 20 हजार रुपये दिये थे. बाकी के 55 हजार रुपये फरवरी में देना थे. उक्त राशि नहीं देने पर परिजनों ने उसका वाहन जब्त कर लिया था. इसे लेकर बीते चार दिनों से गांव में बैठक हो रही थी.
पुलिस ने नवीन का घर घेरा, लाठी-डंडा लेकर एकजुट हुए ग्रामीण
गुरुवार को घाटशिला पुलिस बाबू कालिंदी को लेकर नवीन पातर के घर केंदोपोशी पहुंची. वहां पहले से पुलिस मौजूद थी. नवीन पातर के घर को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस को देख ग्रामीण एकजुट हो गये. ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर क्लब भवन पहुंचे. यहां बीडीओ संजय पांडेय, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, माझी परगना महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन ने पूरे मामले को सुना. सभी ने बाबू कालिंदी के घर जाकर मामले को सुना. इसके बाद में नवीन पातर की धर्म पत्नी लीलामनी पातर और दो बेटियां संध्या रानी पातर और संगीता पातर से मिले. बीडीओ ने मदद का आश्वासन दिया. तब मामला शांत हुआ.
राशि नहीं देने पर वाहन किया जब्त
बैठक में नवीन पातर की मां कमल पातर ने कहा कि काकड़ाझोर के पास उसके पुत्र की 3 सितंबर 2016 की मौत हुई थी. बाबू कालिंदी के साथ वह वाहन पर जा रहा था. इसके बाद गांव में ग्राम सभा हुई थी. इसमें बाबू कालिंदी ने 75 हजार रुपये और एक बीघा भूमि देने की बात कही. उन्होंने कहा कि नवीन पातर मेरे साथ पशु का व्यापार करता था. 20 हजार रुपये का भुगतान किया. फरवरी 2017 में 55 हजार रुपये आश्रित को देने का वादा किया, लेकिन राशि नहीं दी. इसके कारण उसका पिक वैन परिजनों ने जब्त कर लिया. राशि देने पर वाहन छोड़ने की बात कही.
बीडीओ के सामने दोनों पक्षों में हुई बैठक
बीडीओ संजय पांडेय, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, माझी परगना महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन ने बैठक की. इसमें समझौता हुआ कि हर माह के 2 से 3 तारीख को बाबू कालिंदी मृतक नवीन की पत्नी लीलामनी पातर को 5 हजार रुपये देगा (बकाया राशि पूर्ण होने तक). वहीं एक बीघा भूमि की रजिस्ट्री करेगा. मौके पर मुखिया माही हांसदा, पंचायत समिति सदस्य सारथी टुडू, कांग्रेसी नेता सत्यजीत सीट, मोहन महंती, भाजपा नेता राजेश बसंल, संजय तिवारी, तुषार दत्ता, झामुमो नेता नरसिंह टुडू समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola