पौधरोपण से पर्यावरण होगा संतुलित : हांसदा
Updated at : 14 Jul 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

ऑल इंडिया सरना धर्म चेमेद आसड़ा का सातवां सम्मेलन धालभूमगढ़ : ऑल इंडिया सरना धर्म चेमेद आसड़ा की कांड्रापाड़ा शाखा का सातवां स्थापना दिवस गुरुवार को मना. पुजारी दुखी राम मार्डी ने पूजा की. धर्म गुरु बानाव मुर्मू और ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की तसवीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. शाखा सचिव […]
विज्ञापन
ऑल इंडिया सरना धर्म चेमेद आसड़ा का सातवां सम्मेलन
धालभूमगढ़ : ऑल इंडिया सरना धर्म चेमेद आसड़ा की कांड्रापाड़ा शाखा का सातवां स्थापना दिवस गुरुवार को मना. पुजारी दुखी राम मार्डी ने पूजा की. धर्म गुरु बानाव मुर्मू और ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की तसवीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. शाखा सचिव दाशमात हांसदा ने कहा कि 1932 में गुरु बाबा बानाव मुर्मू ने आसड़ा की स्थापना की थी. जाहेरथान में पौधे लगाये जायेंगे, तो पर्यावरण संतुलित होगा. उन्होंने कहा कि सरना धर्म को मान्यता देने और सरना कोड आवंटित करने के लिए केंद्र सरकार को कई बार मांगपत्र भेजा गया.
सम्मेलन को वीर बिरसा फैंस क्लब के अध्यक्ष जयपाल सोरेन, ग्राम प्रधान सीता राम माजी, जग माझी, रामधन मार्डी, मंगल हेंब्रम और भोलनाथ हांसदा ने संबोधित किया. मौके पर शंकर मुंडा, भुजंग मुंडा, राम मार्डी, कारू मार्डी, चके हेंब्रम, नेरसा हांसदा, मालती मार्डी, बाहा हेंब्रम, कुइलू मार्डी, जावना हेंब्रम, रायमात हेंब्रम, साकरो मार्डी, ललीता मार्डी समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




