चाकुलिया नगर पंचायत की अधूरी तैयारी पर फौजदारी फरमान
Updated at : 14 Jul 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत ने खुले में शौच करते पकड़े जाने पर 500 का जुर्माना का फरमान सुनाया है. इसके बाद नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि स्वीकृत शौचालयों में 65 प्रतिशत का निर्माण अबतक पूरा नहीं हुआ है. दूसरी किस्त की राशि का भुगतान नहीं हुआ […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत ने खुले में शौच करते पकड़े जाने पर 500 का जुर्माना का फरमान सुनाया है. इसके बाद नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि स्वीकृत शौचालयों में 65 प्रतिशत का निर्माण अबतक पूरा नहीं हुआ है. दूसरी किस्त की राशि का भुगतान नहीं हुआ है. ऐसे में ग्रामीण शौचालय में शौच कैसे करें, समस्या खड़ी है. फरमान में कहा गया कि खुले में शौच वाले क्षेत्र में पहरेदारी होगी.
बोर्ड बैठक में किया था विरोध : सोमवारी
वार्ड नंबर 10 की वार्ड सदस्य सोमवारी सोरेन ने बताया कि वार्ड के विभिन्न गांवों में 111 शौचालय स्वीकृत थे. इनमें करीब 40 शौचालय का निर्माण पूरा हुआ है. शेष शौचालय अधूरे हैं. लाभुकों को दूसरी किस्त की राशि का भुगतान नहीं हुआ है. ऐसे में खुले में शौच करने से कैसे रोका जा सकता है. उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में कहा गया कि शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है. ऐसे में लोग शौचालय का प्रयोग कैसे करेंगे.
शौचालय बनने के बाद नियम लागू हो
दीघी के अनिल सोरेन ने अपने अधूरे शौचालय को दिखाते हुए कहा कि शौचालय अधूरा है. इस कारण खुले में ही शौच जाते हैं. इस मसले पर नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू ने कहा कि जिन गांवों में शौचालय का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, वहां के ग्रामीण को खुले में शौच करने पर पाबंदी नहीं लगे. शौचालय का निर्माण होते ही इस नियम का सख्ती से पालन करवाया जाये. उन्होंने कहा कि दूसरी किस्त की राशि का भुगतान शीघ्र करवाया जायेगा. ताकि ग्रामीण अपने शौचालय का निर्माण पूरा कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




