नाली को लेकर मारपीट महिला समेत तीन जख्मी

Updated at : 13 Jul 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
नाली को लेकर मारपीट महिला समेत तीन जख्मी

नाली विवाद में बड़े भाई, उसकी पत्नी और बेटी ने किया गैंती से हमला छोटा भाई, उसकी पत्नी और चाचा जख्मी, एमजीएम रेफर बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत खंडामौदा गांव में बुधवार को नाली को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक पक्ष ने महिला समेत तीन को लोहे ही गैंती से जख्मी कर दिया. सूचना पाकर […]

विज्ञापन

नाली विवाद में बड़े भाई, उसकी पत्नी और बेटी ने किया गैंती से हमला

छोटा भाई, उसकी पत्नी और चाचा जख्मी, एमजीएम रेफर
बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत खंडामौदा गांव में बुधवार को नाली को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक पक्ष ने महिला समेत तीन को लोहे ही गैंती से जख्मी कर दिया. सूचना पाकर थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान पहुंचे. तीनों घायलों को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया. यहां से तीनों को एमजीएम रेफर कर दिया गया.
जख्मी गौरी शंकर मंडल ने बताया कि उसकी जमीन पर बनी नाली जाम थी. वह अपनी पत्नी इंद्राणी मंडल के साथ नाली की सफाई कर रहा था. उसका भाई अशोक मंडल, उसकी पत्नी लक्ष्मी प्रिया मंडल, बेटी पूजा मंडल व पुत्र बुद्धदेव मंडल ने गैंती से हमला कर दिया. गौरी शंकर मंडल व उसकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी है. उसने बताया कि बीच-बचाव करने आये उसके चाचा निर्मल मंडल को चोट लगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola