बहरागोड़ा कॉलेज : इंटर में नामांकन की मेधा सूची जारी

Updated at : 13 Jul 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा कॉलेज : इंटर में नामांकन की मेधा सूची जारी

चयनित विद्यार्थियों का 13 से 20 जुलाई तक होगा नामांकन बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में इंटर प्रथम वर्ष में नामांकन की प्रथम मेधा सूची बुधवार को जारी कर दी गयी. चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 13 से 20 जुलाई तक होगा. जारी सूची के मुताबिक 435 से 320 तक अंक प्राप्त करने वाले 308 आवेदकों का […]

विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों का 13 से 20 जुलाई तक होगा नामांकन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में इंटर प्रथम वर्ष में नामांकन की प्रथम मेधा सूची बुधवार को जारी कर दी गयी. चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 13 से 20 जुलाई तक होगा. जारी सूची के मुताबिक 435 से 320 तक अंक प्राप्त करने वाले 308 आवेदकों का चयन सामान्य कोटि से किया गया है. अजजा के 126 आवेदकों का चयन किया गया है,
जिनके प्राप्त अंक 328 से 187 के बीच है. अजा के सिर्फ नौ आवेदकों का चयन हुआ है, जिनके प्राप्त अंक 286 से 244 के बीच है. पिछड़ा एक से 37 आवेदकों का चयन किया गया है, जिनके प्राप्त अंक 319 से 198 के बीच है. पिछड़ा टू के तहत 39 आवेदकों का चयन हुआ है, जिनके प्राप्त अंक 319 से 194 के बीच है. सामान्य वर्ग से 116 आवेदकों का चयन हुआ है, जिनके प्राप्त अंक 319 से 300 के बीच है. इस प्रथम सूची में सामान्य वर्ग के प्रथम स्थान से नीचे के आवेदकों को जगह नहीं मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola