इंटर में सीटें नहीं बढ़ी, तो कई विद्यार्थियों का भविष्य बरबाद हो जायेगा

Updated at : 13 Jul 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर में सीटें नहीं बढ़ी, तो कई विद्यार्थियों का भविष्य बरबाद हो जायेगा

घाटशिला : ऑल इंडिया डीएसओ कॉलेज कमेटी का प्रतिनिधिमंडल कार्यालय सचिव विक्रम कुमार गिरी के नेतृत्व में घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार से मिला. उन्हें इंटर के तीनों संकाय में सीट बढ़ाने की मांग की. वहीं झारखंड अधविद्य परिषद के सचिव के नाम से ज्ञापन सौंपा. डीएसओ ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुल सचिव […]

विज्ञापन

घाटशिला : ऑल इंडिया डीएसओ कॉलेज कमेटी का प्रतिनिधिमंडल कार्यालय सचिव विक्रम कुमार गिरी के नेतृत्व में घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार से मिला. उन्हें इंटर के तीनों संकाय में सीट बढ़ाने की मांग की. वहीं झारखंड अधविद्य परिषद के सचिव के नाम से ज्ञापन सौंपा. डीएसओ ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुल सचिव के नाम प्राचार्य को ज्ञापन देकर कॉलेज में इतिहास और अंग्रेजी विषय में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की. पिछले वर्ष से इंटरमीडिएट के तीनों संकायों में सीट की कटौती हुई.

क्रमबद्ध आंदोलन के बाद सीटें बढ़ायी गयी. इस वर्ष भी 512-512 सीटें तीनों संकायों में रखी गयी है. कॉलेज में तीनों संकाय की सीटें भर गयी हैं. अभी भी विद्यार्थी नामांकन के लिए भटक रहे हैं. अगर विद्यार्थियों का नामांकन नहीं होगा, तो उनका एक वर्ष बरबाद होगा.दूसरी तरफ इतिहास और अंग्रेजी विषय में पीजी की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राएं इच्छुक हैं, लेकिन दूर पढ़ाई करने नहीं जा सकते हैं. मौके पर दीपक कुमार साव, धनु सोरेन, बबली सील, किशोर पाल, उत्तम बेरा, जितेन सिंह, सुबोध, मंगल और नंदन शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola