श्रीराम इपीसी को आइआरएल की शर्तों पर मिला कार्यादेश

Updated at : 12 Jul 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम इपीसी को आइआरएल की शर्तों पर मिला कार्यादेश

श्रीराम इपीसी के अधिकारियों से सप्लायरों ने किया दुर्व्यवहार मुसाबनी : सुरदा माइंस कोर कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल धनंजय मार्डी के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संतोष गुप्ता से मिला. यहां सोमवार को श्रीराम इपीसी के जीएम, डीजीएम के साथ सप्लायर एकता मंच की ओर से किए गये दुर्व्यवहार पर रोष […]

विज्ञापन

श्रीराम इपीसी के अधिकारियों से सप्लायरों ने किया दुर्व्यवहार

मुसाबनी : सुरदा माइंस कोर कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल धनंजय मार्डी के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संतोष गुप्ता से मिला. यहां सोमवार को श्रीराम इपीसी के जीएम, डीजीएम के साथ सप्लायर एकता मंच की ओर से किए गये दुर्व्यवहार पर रोष जताया. घटना की कोर कमेटी निंदा करती है. बीडीओ संतोष गुप्ता ने कहा श्रीराम इपीसी के जीएम रोबिन दे, डीजीएम डीएस घोष ने घटना की जानकारी दी है. सप्लायर मंच की हरकत गलत है.
प्रबंधन को लिखित शिकायत डीएसपी व सीओ से करने को कहा गया है. लिखित मिलने पर कार्रवाई होगी. मौके पर सोबरा हेंब्रम, सोमाय हांसदा, सुभाष मुर्मू, किसुन सोरेन, सुनील हेंब्रम, सूरज सिंह, पोरमा बानरा, पिथो मुर्मू, दुलाल टुडू, सुनाराम सोरेन आदि उपस्थित थे. कमेटी के धनंजय मार्डी ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व मजदूरों को दिग्भ्रमित करने के लिए अफवाह फैला रहे हैं. मजदूर धैर्य बनाये रखे. कमेटी मजदूरों की बहाली में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola