गुड़ाबांदा : बंद असरदार, कई स्कूलों में ताले लटके रहे

Published at :28 Mar 2014 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
गुड़ाबांदा : बंद असरदार, कई स्कूलों में ताले लटके रहे

गुड़ाबांदा : नक्सलियों के भारत बंद का गुरुवार को गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में व्यापक प्रभाव देखा गया. महेशपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के रसोई घर पर नक्सलियों द्वारा पोस्टरबाजी की गयी थी. यह स्कूल बंद था. आसपास के कई स्कूल भी बंद थे. आसपास की पुलिया पर भी पोस्टर साटे गये थे. रात में अज्ञात ने […]

विज्ञापन

गुड़ाबांदा : नक्सलियों के भारत बंद का गुरुवार को गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में व्यापक प्रभाव देखा गया. महेशपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के रसोई घर पर नक्सलियों द्वारा पोस्टरबाजी की गयी थी. यह स्कूल बंद था. आसपास के कई स्कूल भी बंद थे. आसपास की पुलिया पर भी पोस्टर साटे गये थे. रात में अज्ञात ने पोस्टरों को साटा.

पोस्टर बंद सफल बनाने, लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करने आदि बातें लिखी हुई हैं. सभी पोस्टर लाल रंग से हस्त लिखित थे. पुलिस ने पोस्टरों को नहीं फाड़ा था. बंद के मद्देनजर गुड़ाबांदा तथा ज्वालकांटा में दुकानें बंद रहीं. ज्वालकांटा में प्रखंड कार्यालय भी बंद रहा. कोई भी कर्मचारी नहीं आये. ज्वालकांटा में बैंक बंद रहे. वाहनों का परिचालन ठप रहा. यात्री परेशान रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola