डायन के संदेह में वृद्धा को टांगी से मार डाला

Updated at : 29 Jun 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
डायन के संदेह में वृद्धा को टांगी से मार डाला

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की माटिहाना पंचायत स्थित पड़ासिया गांव की वृद्धा रतनी मुंडा (65) पर डायन के आरोप में गांव के ही भाटु मुंडा ने टांगी से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बाद में ईलाज के दौरान एमजीएम में रतनी मुंडा की मौत हो गयी. वृद्धा की पुत्रबधु राखी रानी मुंडा […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की माटिहाना पंचायत स्थित पड़ासिया गांव की वृद्धा रतनी मुंडा (65) पर डायन के आरोप में गांव के ही भाटु मुंडा ने टांगी से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बाद में ईलाज के दौरान एमजीएम में रतनी मुंडा की मौत हो गयी. वृद्धा की पुत्रबधु राखी रानी मुंडा ने बताया कि भाटु मुंडा कई दिनों से उसकी सास पर डायन होने का आरोप लगा कर गाली देता था.

इस मसले पर गांव में बैठक भी हुई थी. आज दोपहर 11.30 बजे वह हाथ में टांगी लेकर घर आया और गाली-गलौज करते हुए उसकी सास के सिर पर टांगी से वार कर दिया. घटना को अंजाम देकर भाटु मुंडा टांगी लेकर भाग निकला. रतनी मुंडा को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. एमजीएम ले जाने के क्रम में रास्ते में ही रतनी मुंडा की मौत हो गयी.
बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत में हुई घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola