जनहित व आनंदलोक अस्पताल के लिए खाली कर दूंगा मातृ सदन : लखन मांडी

Updated at : 24 Jun 2017 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
जनहित व आनंदलोक अस्पताल के लिए खाली कर दूंगा मातृ सदन : लखन मांडी

चाकुलिया : पुराना बाजार स्थित मातृ सदन के एक भाग में वर्षों से रहने वाले लखन मांडी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो के आश्वासन पर जनहित में आनंदलोक अस्पताल के लिए भवन खाली कर दूंगा. उन्होंने कहा कि मैं आनंदलोक अस्पताल का विरोधी नहीं हूं. 21 जून […]

विज्ञापन

चाकुलिया : पुराना बाजार स्थित मातृ सदन के एक भाग में वर्षों से रहने वाले लखन मांडी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो के आश्वासन पर जनहित में आनंदलोक अस्पताल के लिए भवन खाली कर दूंगा. उन्होंने कहा कि मैं आनंदलोक अस्पताल का विरोधी नहीं हूं. 21 जून को अग्रसेन भवन में हुई सभा में उन्होंने अपनी बातें रखा थी. सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सोचा. जनता के हित में उन्होंने मुझसे अस्पताल खाली करने का आग्रह किया.

श्री मांडी ने कहा कि अस्पताल निर्माण व चिकित्सा कार्य प्रारंभ होने के खिलाफ मैं कभी नहीं था. इसके पहले अस्पताल को लेकर तरह-तरह बातें हुई. कई बैठक की गयी. किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया. मैं चाकुलिया की जनता के साथ व जनता के हित को ध्यान में रखते हुए और सांसद का सम्मान में अस्पताल खाली करने को तैयार हूं. राजनीतिक लाभ के लिए कुछ नेताओं ने मेरे बारे में अफवाह फैलायी. सांसद को छोड़ किसी ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया.

आनंदलोक अस्पताल के लिए
दिव्यांग मोरचा का जुलूस आज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola