आनंदलोक अस्पताल के लिए दिव्यांग मोरचा का जुलूस आज
Updated at : 24 Jun 2017 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया में आनंदलोक अस्पताल चालू करने और इसमें बाधक बने लोगों पर कार्रवाई की मांग पर 24 जून को झारखंड दिव्यांग मोरचा जुलूस निकालेगा. शुक्रवार को मोरचा की एक बैठक गंगा नारायण दास की अध्यक्षता में हुई. इसमें उक्त निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि चाकुलिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया में आनंदलोक अस्पताल चालू करने और इसमें बाधक बने लोगों पर कार्रवाई की मांग पर 24 जून को झारखंड दिव्यांग मोरचा जुलूस निकालेगा. शुक्रवार को मोरचा की एक बैठक गंगा नारायण दास की अध्यक्षता में हुई. इसमें उक्त निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि चाकुलिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है. आनंदलोक अस्पताल चालू होने से यहां की गरीब जनता को कर्म खर्च पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी. आनंदलोक के मार्ग कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए.
बाधा को दूर करने के लिए यहां की जनता आगे आये. अस्पताल परिसर को अवैध कब्जा से प्रशासन मुक्त कराये. आनंदलोक अस्पताल खुलने के मार्ग मेंं बाधक बनने वालों को यहां की जनता कभी माफ नहीं करेगी. बैठक में महेश गागराई, कनक चंद्र दास, गौर पात्र, रंजन नाथ, काशी नाथ माहली, अशोक पातर, नारायण महतो, ठाकुर दास आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




