खदान चालू करना चाहती है कंपनी

Updated at : 21 Jun 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
खदान चालू करना चाहती है कंपनी

मुसाबनी. सुरदा खदान एवं प्लांट का दिल्ली की कंपनी ने किय निरीक्षण मुसाबनी : एचसीएल के बंद पड़े सुरदा खदान एवं मुसाबनी प्लांट का नयी दिल्ली की कंपनी लक्की मिनरल्स के अधिकारियों ने अवलोकन किया. लक्की मिनरल्स के अधिकारियों के साथ एचसीएल के एजीएम (परियोजना डीके श्रीवास्तव, एजीएम सिविल पुरुषोत्तम गुप्ता, सुरदा खदान एवं मुसाबनी […]

विज्ञापन

मुसाबनी. सुरदा खदान एवं प्लांट का दिल्ली की कंपनी ने किय निरीक्षण

मुसाबनी : एचसीएल के बंद पड़े सुरदा खदान एवं मुसाबनी प्लांट का नयी दिल्ली की कंपनी लक्की मिनरल्स के अधिकारियों ने अवलोकन किया. लक्की मिनरल्स के अधिकारियों के साथ एचसीएल के एजीएम (परियोजना डीके श्रीवास्तव, एजीएम सिविल पुरुषोत्तम गुप्ता, सुरदा खदान एवं मुसाबनी प्लांट लेकर पहुंचे थे. डीके श्रीवास्तव न प्लांट के संबंध में जानकारी दी. कंपनी के कमल लूथरा ने सुरदा खदान की स्थापित उत्पादन क्षमता,अयस्क परिवहन तथा प्लांट की पिसाई क्षमता की जानकारी ली. प्लांट के निरीक्षण के बाद प्रेस से बात करते हुए कमल लूथरा ने कहा उनकी कंपनी ओड़िशा,
झारखंड समेत कई राज्यों में कार्यरत है. उन्हें यहां के खदान तथा प्लांट बंद होने से डेढ़ हजार लोगों को बेरोजगार होने की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि प्लांट की हालत, रख रखाव के अभाव में खराब है. श्री लूथरा ने कहा वे इस क्षेत्र में बंद पड़े खदान एवं प्लांट को संचालित कर बेरोजगार हुए डेढ़ हजार मजदूरों को रोजगार देकर क्षेत्र की सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यदि एचसीएल मौका देती है तो वे इस क्षेत्र की सेवा करने की तत्पर है. उनके साथ कंपनी के तकनीकी निदेशक विजय सिंह तथा उनके पुत्र करण लूथरा भी थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola