जिले में 1.10 लाख हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य

गालूडीह : पूर्वी सिंहभूम में इस वर्ष कृषि विभाग ने एक लाख 10 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो ने दी. उन्होंने कहा कि खरीफ में मक्का 11 हजार हेक्टेयर, दलहन 21 हजार हेक्टेयर, तेलहन 10 हजार हेक्टेयर और मोटे अनाज में […]
गालूडीह : पूर्वी सिंहभूम में इस वर्ष कृषि विभाग ने एक लाख 10 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो ने दी. उन्होंने कहा कि खरीफ में मक्का 11 हजार हेक्टेयर, दलहन 21 हजार हेक्टेयर, तेलहन 10 हजार हेक्टेयर और मोटे अनाज में मड़ुआ,
ज्वार आदि करीब पांच हजार हेक्टेयर में खेती करने का लक्ष्य है. श्री महतो ने कहा कि लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी प्रखंड के बीएओ समेत कृषि से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को मेहनत करने को कहा गया है. जिले में इस वर्ष खरीफ में धान समेत अन्य की 1.50 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




