गांवों में शराब बंदी के लिए अभियान चलायेंगी महिलाएं

Updated at : 09 Jun 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
गांवों में शराब बंदी के लिए अभियान चलायेंगी महिलाएं

बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत जयपुरा हाई स्कूल से सटे मैदान में गुरुवार को खेड़ुआ व गोपालपुर पंचायत की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री बंद करने के लिए बैठक की. महिलाओं ने निर्णय लिया कि गांवों में शराब बंदी अभियान चलाया जायेगा. महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण परिवार में कलह हो रहा है. अशांति […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत जयपुरा हाई स्कूल से सटे मैदान में गुरुवार को खेड़ुआ व गोपालपुर पंचायत की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री बंद करने के लिए बैठक की. महिलाओं ने निर्णय लिया कि गांवों में शराब बंदी अभियान चलाया जायेगा. महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण परिवार में कलह हो रहा है. अशांति फैल रही है.

महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है. चंदना महाकुड़, मीरा मुखी, राजबाला, सविता बेरा, आरती बेरा, कंचन महाकुड़, सुजाता सिंह, उत्तमा नायक, पारूल सिंह, लखी नायक, सुकनी नायक, शकुंतला नायक, मंजु नायक आदि ने कहा कि गांवों में अवैध शराब की बिक्री बढ़ गयी है. अवैध शराब की भट्ठियां चलायी जी रही है. पुरुष शराब पीकर पत्नियों के साथ मारपीट कर रहे हैं. 10-15 वर्ष के बच्चे भी शराब पीने लगे हैं. पुरुष घर के सामान बेच कर शराब पी रहे हैं. महिलाएं असमय विधवा हो रही हैं. महिलाओं ने कहा कि पांच जून को शराब बंदी के मसले पर मुखिया की उपस्थिति में बैठक की गयी थी. आज तक कोई पहल नहीं हुई. महिलाओं ने कहा कि शराब के खिलाफ अभियान के लिए थाना को ज्ञापन सौंपा जायेगा.

पुलिस ने दो शराब भट्ठियां तोड़ी
खेड़ुआ पंचायत के श्यामसंडा गांव में गुरुवार को बड़शोल पुलिस ने अभियान चलाकर दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान ने बताया कि गांव में शराब भट्ठियां संचालित होने की शिकायत महिलाओं ने की थी. उन्होंने बताया कि हेमंत सिंह और डोमन सिंह की शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. भट्ठी संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola