केशरदा : स्वास्थ्य टीम ने डोर टू डोर की जांच, डायरिया पीड़ितों को दी दवा
Updated at : 08 Jun 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

कुआं में छिड़काव के लिए ब्लिचिंग पाउडर बांटे सीएचसी में इलाजरत महिला को एमजीएम रेफर किया गया बहरागोड़ा : केशरदा पंचायत के महुली, चंचलदा और बाघराचुड़ा गांव का बुधवार को सीएचसी की टीम ने जायजा लिया. टीम के सदस्यों ने डोर-टू-डोर जाकर डायरिया पीड़ितों को देखा. टीम ने नारायण कर, मीरा माल (35), तीर्थ सिंह […]
विज्ञापन
कुआं में छिड़काव के लिए ब्लिचिंग पाउडर बांटे
सीएचसी में इलाजरत महिला को एमजीएम रेफर किया गया
बहरागोड़ा : केशरदा पंचायत के महुली, चंचलदा और बाघराचुड़ा गांव का बुधवार को सीएचसी की टीम ने जायजा लिया. टीम के सदस्यों ने डोर-टू-डोर जाकर डायरिया पीड़ितों को देखा. टीम ने नारायण कर, मीरा माल (35), तीर्थ सिंह (50), संध्या रानी माल और अजीत गिरि में डायरिया की आशंका देखते हुए दवा उपलब्ध करायी. कुआं में छिड़काव के लिए ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया. कई ग्रामीणों के बीच ओआरएस पाउडर वितरण किया गया.
वहीं सीएचसी में इलाजरत सुगदी भोक्ता की हालत गंभीर देखते हुए सुबह एमजीएम रेफर कर दिया. पंसस अनंत महंती ने टीम के साथ डोर-टू-डोर घुम कर ब्लिचिंग पाउडर उपलब्ध कराया. इस टीम में एमपीडब्लयू चंदन मन्ना, श्रवण पैड़ा, यमुना साव, एस साव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




