मनरेगा : दो हजार लंबित योजनाएं होंगी पूरी
Updated at : 08 Jun 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बुधवार शाम वीडियो कांफ्रेसिंग कर मनरेगा की योजनाअों की समीक्षा की. मनरेगा आयुक्त ने जिले में मानव दिवस सृजन को बढ़ाने तथा वित्तीय वर्ष 2015-16 की लगभग दो हजार अपूर्ण योजनाअों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. वीडियो कांफ्रेसिंग में डीडीसी सूरज कुमार, एनइपी की निदेशक रंजना मिश्रा, […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बुधवार शाम वीडियो कांफ्रेसिंग कर मनरेगा की योजनाअों की समीक्षा की. मनरेगा आयुक्त ने जिले में मानव दिवस सृजन को बढ़ाने तथा वित्तीय वर्ष 2015-16 की लगभग दो हजार अपूर्ण योजनाअों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. वीडियो कांफ्रेसिंग में डीडीसी सूरज कुमार, एनइपी की निदेशक रंजना मिश्रा, डीआरडीए की निदेशक उमा महतो मौजूद थी.
पोड़ाडीहा अौर पोटका में किया योजनाअों का निरीक्षण:एनइपी की निदेशक रंजना मिश्रा ने पोटका एवं पोड़ाडीहा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास अौर मनरेगा से डोभा निर्माण की योजनाओं का निरीक्षण किया. पोड़ाडीहा में प्रथम किस्त की राशि लेने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास का निर्माण शुरू नहीं करने वाले लाभुकों के घर जाकर काम शुरू करने को कहा. पोटका में मनरेगा से डोभा निर्माण करा रहे रोजगार सेवक द्वारा अभिलेख तैयार नहीं रखा गया था.
रोजगार सेवक को एक दिन में अभिलेख संधारित करने नहीं तो चयनमुक्त की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी. डीआरडीए की निदेशक उमा महतो ने आसनबनी पंचायत के चतरो एवं दिगर साई में मनरेगा अौर प्रधानमंत्री आवास की योजना का निरीक्षण किया. यहां प्रधानमंत्री आवास का काम शुरू नहीं किया गया था. चतरो में सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने निदेशक को घेर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




