डॉ जमशेद सरदार सम्मानित

Updated at : 08 Jun 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ जमशेद सरदार सम्मानित

नरवा. पुण्यतिथि पर स्व नील कांत मंडल को दी गयी श्रद्धांजलि नरवा : पोटका प्रखंड के शंकरदा गांव के समाज सेवी रहे स्व नीलकांत मंडल की पुण्य तिथि मनायी गयी. इस अवसर स्व श्री मंडल के पुत्र डॉ जमशेद सरदार को पूर्व जिला परिषद सदस्य करूणामय मंडल ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. लायलम निवासी डॉ […]

विज्ञापन

नरवा. पुण्यतिथि पर स्व नील कांत मंडल को दी गयी श्रद्धांजलि

नरवा : पोटका प्रखंड के शंकरदा गांव के समाज सेवी रहे स्व नीलकांत मंडल की पुण्य तिथि मनायी गयी. इस अवसर स्व श्री मंडल के पुत्र डॉ जमशेद सरदार को पूर्व जिला परिषद सदस्य करूणामय मंडल ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. लायलम निवासी डॉ जमशेद सरदार वर्षों से शंकरदा गांव के सुभाष चबूतरे पर प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क सेवा दे रहे हैं. डॉ सरदार एक सरकारी होम्योपैथी डॉक्टर थे, सेवा निवृत्त के बाद से ही वे निशुल्क सेवा दे रहे हैं.
इस गांव में होम्योपैथी नि:शुल्क चिकित्सा की शुरुआत समाज सेवी स्व नील कांत मंडल, भागवत गोप, अनिल भकत तथा रमेश चंद्र गोप ने की थी. मौके पर जिप सदस्य प्रतिमा रानी मंडल, चयन मंडल, धीरेंद्रनाथ भकत, अनीलचंद्र भकत, ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास, गोवर्धन भकत, विष्णु गोप, शचींद्रनाथ गोप, सोमेन भकत, अशोक दास, राधा वल्लभ मंडल, मधुसूदन भकत, कुमार गोप आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola