East Singhbhum News : 100 महिलाएं करती हैं मां दुर्गा की आराधना
Updated at : 16 Sep 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन

मऊभंडार महिला समिति इस बार 13वें वर्ष दुर्गा पूजा की तेयारियों में जुटी है.
विज्ञापन
घाटशिला.
मऊभंडार महिला समिति इस बार 13वें वर्ष दुर्गा पूजा की तेयारियों में जुटी है. समिति की अध्यक्ष आरती दत्ता, महासचिव रूबी सिंह, उपाध्यक्ष दलबीर धारीवाल और कोषाध्यक्ष मंजीत कौर व श्वेता सोनी की देखरेख में पंडाल निर्माण कार्य चल रहा है. यह पूजा महिला सशक्तीकरण का प्रतीक बनकर उभरी है. महिला समिति से लगभग 100 महिलाएं जुड़ीं हैं. यहां नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ विधिपूर्वक पूजा की शुरुआत होती है. महिलाएं विसर्जन तक पूरी सजगता से पूजन कार्य में जुटी रहती हैं. इस बार पंडाल निर्माण पर लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये खर्च होंगे. वहीं, लाइटिंग व्यवस्था के लिए 40 हजार रुपये खर्च होंगे. पूरे आयोजन को भव्य व आकर्षक रूप दिया जा सकेगा. महासचिव रूबी सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से पंडाल निर्माण कर पूजा होगी. समिति की प्रमिला नारायण, अंजना नारायण, शिला बोस, रेखा विश्वाश, नोमीता पातर, फूलकुमारी प्रधान, रीमा शर्मा, भगवती सोनी, महामाया चटर्जी, लक्ष्मी यादव आदि सदस्य जुटी हैं. विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि पूजा का हर पहलू चाहे चंदा एकत्रित करना हो या विसर्जन का आयोजन समिति की महिलाएं स्वयं संकल्पित होकर पूरी जिम्मेदारी के साथ करती हैं. महासचिव रूबी सिंह ने सभी सहयोगियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया.महाष्टमी को होती है विशेष पूजा
गौरतलब हो कि सप्ताहभर बाद नवरात्र शुरू होगा. इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रतिमाओं का निर्माण तेजी स चल रहा है. यहां की पूजा में सभी तैयारियां महिलाएं करती हैं. महाष्टमी को विशेष पूजा के बाद भोग का वितरण होता है. पूजा को लेकर आसपास के क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




