हादसा ::: तेज रफ्तार बाइक के धक्के से युवक घायल, रेफर

देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम को जरमुंडी नीचे बाजार पुल के पास घटना हुई.
बासुकिनाथ. जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम को जरमुंडी नीचे बाजार पुल के पास तेज रफ्तार बाइक के धक्के से युवक जयकिशोर हेंब्रम (30) घायल हो गया. वह अमरपानी निवासी बाबूलाल हेंब्रम का पुत्र है. तेज गति में युवक बाइक चलाते हुए ससुराल से घर जा रहा था. इसी क्रम में बाइक की गति अधिक होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी और अज्ञात वाहन से टकरा गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल ने घायल युवक को रोड पर से उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया, उसने युवक के इलाज में सहयोग प्रदान किया, जहां डॉ एम के मिश्रा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर किया. घायल के परिजनों ने 108 एंबुलेंस से घायल युवक का बेहतर इलाज के लिए दुमका ले गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










