भगवान चित्रगुप्त पूजा की तैयारी में जुटीं महिलाएं

Updated:
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त पूजा की तैयारी में जुटीं महिलाएं

डॉ रंजना सिन्हा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आयोजन पूर्णतः महिलाओं के द्वारा किया जायेगा.

विज्ञापन

दुमका. नया बाबूपाड़ा स्थित सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित कायस्थ कुल गौरव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा का प्रबंधन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है. डॉ रंजना सिन्हा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आयोजन पूर्णतः महिलाओं के द्वारा किया जायेगा. नारी शक्ति को समर्पित चित्रगुप्त पूजा की तैयारी 15 महिलाओं की टीम द्वारा की जा रही है. जिसमें मूर्ति स्थापना, पंडाल सजावट, प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सकुटुंब भोज शामिल हैं. चित्रगुप्त पूजन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नारी सशक्तिकरण की प्रतीक स्वर्गीय मनोरमा सिन्हा जी को समर्पित यह चित्रगुप्त पूजा नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करेगा. बैठक में कविता प्रसाद, रंजना सिन्हा, कोमल सिन्हा, सुनैना सिन्हा, रश्मि सिन्हा, निवृति सिन्हा, प्रीति सिन्हा, पिंकी शरण, प्रीति अभिषेक सिन्हा, प्रेरणा सिन्हा, नेहा सिन्हा, निधि सिन्हा, श्रुति सिन्हा, नेत्रा सिन्हा, सौम्या सिन्हा, शानवी सिन्हा अंगिरा कैथी, स्मिता सिन्हा, नूतन लाला, मोनिका लाल, जया सिन्हा, लकी सिन्हा, शिवानी सिन्हा, शांभवी सागर सिन्हा, आर्या रंजन, नंदिता सिन्हा एवं शांभवी समेत 20 से ज्यादा महिलाएं एवं युवती शामिल हुईं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola