दुमका में महिला की गला दबा कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2024 5:43 AM

विज्ञापन

फाइल फोटो

पुलिस पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को थाने ले गयी है. जानकारी के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के धानकुनिया गांव के एक युवक से मेरिला ने शादी की थी.

विज्ञापन

रानीश्वर (दुमका)एक महिला की गला दबा कर हत्या कर दी गयी है. रानीश्वर थाना क्षेत्र के पालोपिसा जंगल से रविवार को पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है. मृतका की शिनाख्त रानीश्वर थाना क्षेत्र के ही आलूबेड़ा गांव की मेरिला हांसदा (21) के रूप में की गयी. मृतका के पिता अमीन हांसदा ने बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. हालांकि शाम हो जाने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह पालोपिसा जंगल में शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी छोटन महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा छानबीन की. पुलिस उपाधीक्षक इकुड़ डुंगडुंग भी मौके पर पहुंच कर तहकीकात की. थानेदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. बताया कि महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है. महिला जींस, कमीज, जैकेट पहने हुए थी. पैर में मोजा था तथा जमीन पर बिछावन के पर शव पड़ा हुआ था. माथे के समीप पानी की बोतल थी. पुलिस पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को थाने ले गयी है. जानकारी के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के धानकुनिया गांव के एक युवक से मेरिला ने शादी की थी. बच्चा होने के सात दिन बाद ससुराल वालों ने उसे घर से भगा दिया था और बच्चे को अपने पास रख लिया था. उसके बाद घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया था. मामला न्यायालय में विचाराधीन है. महिला 2021 से ही पति से अलग रह रही थी.

शादी का प्रलोभन देकर रिसेप्शनिस्ट को ले भागा डॉक्टर, परिजनों ने थाना में दिया आवेदन

डॉक्टर द्वारा अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली आदिवासी युवती को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में रिसेप्शनिस्ट के परिजनों द्वारा डॉक्टर पर बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराने संबंधी आवेदन काठीकुंड थाना में दिया गया है. मामला प्रखंड के नयाडीह स्थित कल्याण अस्पताल में कार्यरत दोनों कर्मियों से जुड़ा है. इस संबध में युवती के पति ने बताया कि 2018 से उसकी पत्नी अस्पताल में काम कर रही थी. घर से ही ड्यूटी आना जाना करती थी. हाल ही में एक्सीडेंट के बाद से कुछ महीनों से अस्पताल में स्थित महिला क्वार्टर में रह रही थी. अस्पताल में पदस्थापित डॉ मजीद अंसारी से बीते एक साल से उसकी नजदीकियां काफी बढ़ गयी थी, जिससे पति बिलकुल अंजान था. बताया कि बीते शुक्रवार पत्नी के अस्पताल व घर दोनों जगह से गायब रहने की जानकारी मिली. स्थानीय प्रशासन को जानकारी देते हुए प्रशासन की मदद से दोनों के लोकेशन को ट्रैक कराने पर दोनों का अंतिम लोकेशन देवघर पाया गया, जिसके बाद देवघर जाकर दोनों की खोजबीन की, लेकिन उसके बाद न लोकेशन ट्रेस हो पाया और न दोनों का कोई पता चल पाया. अंततः काठीकुंड थाना में पत्नी को भगा ले जाने को लेकर आवेदन थाना में दिया. इस संबंध में युवती की मां द्वारा भी डाक्टर पर शादी का प्रलोभन देकर बेटी को भगा ले जाने का आवेदन काठीकुंड थाना में दिया गया है. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी अमित रविदास ने बताया कि एनजीओ द्वारा संचालित अस्पताल के दो कर्मियों के कहीं चलें जाने की सूचना प्राप्त हुई है. इस पर छानबीन की जा रही है. युवती के परिजनों द्वारा अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत डा मजीद पर बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने को लेकर आवेदन दिया गया है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान में जुटी है.

Also Read : देवघर : जसीडीह में राज्य के पहले वर्ल्ड क्लास स्टेशन की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी, 500 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola