डांडे हॉल्ट पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला का पैर कटा, गंभीर हालत में भेजा अस्पताल

Updated:
विज्ञापन
हंसडीहा स्टेशन पर घायल महिला   | Prabhat Khabar Network

हंसडीहा स्टेशन पर घायल महिला  | Prabhat Khabar Network

हंसडीहा के डांडे हॉल्ट पर ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला का पैर कट गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना की जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

हंसडीहा रेलवे स्टेशन के समीप डांडे हॉल्ट पर रविवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे में महिला का एक पैर कट गया, जबकि दूसरा पैर भी बुरी तरह जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान प्रभाती मोहनता पति नित्या गोपाल मोहनता, निवासी बदहा, थाना रामपुरहाट, जिला वीरभूम पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है. वह अपने पति और पोते के साथ भागलपुर से गोड्डा जाने वाली ट्रेन में डांडे हॉल्ट पर चढ़ रही थी. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना को ट्रेन के गार्ड ने देख लिया और तत्काल घायल महिला को हंसडीहा रेलवे स्टेशन लाया गया. स्टेशन पर मौजूद स्टेशन मास्टर मिथिलेश कुमार एवं अभिषेक कुमार घोष ने तुरंत नमो एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे में महिला का एक पैर पूरी तरह कट गया है, जबकि दूसरा पैर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.


विज्ञापन
अनिल कुमार चौधरी

लेखक के बारे में

By अनिल कुमार चौधरी

वर्ष 2004 अप्रैल से दैनिक अखबार हिंदुस्तान से पत्रकारिता शुरू की. इसके बाद वर्ष 2013 के अक्टूबर माह से दैनिक अखबार प्रभात खबर में पत्रकारिता को लेकर योगदान किया. अपने थाना क्षेत्र से घटना, दुर्घटना, जन समस्याओं, प्रशासनिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य विषयों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता ईमानदारी से रखा. जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola