दिगलपहाड़ी डैम जाने वाली सड़क जर्जर, डैम पर बने रास्ते में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
दिगलपहाड़ी डैम जाने वाले सड़क व डैम के उपर बने कच्ची सड़क | Prabhat Khabar Network

दिगलपहाड़ी डैम जाने वाले सड़क व डैम के उपर बने कच्ची सड़क | Prabhat Khabar Network

दिगलपहाड़ी डैम जाने वाली सड़क पर बड़े गड्ढे और जलजमाव से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर

रघुनाथपुर-बरमसिया पथ के आसनबनी बाजार से चापुड़िया होते हुए दिगलपहाड़ी डैम तक जाने वाली पक्की सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह से पत्थर उखड़ गये हैं, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कई स्थानों पर ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने बने गड्ढों में पत्थर और डस्ट डालकर अस्थायी मरम्मत की है. इस सड़क से दिगलपहाड़ी डैम जाने वाले पर्यटकों के अलावा चापुड़िया, दिगलपहाड़ी, पहाड़पुर और कैराबनी गांवों के लोगों का प्रतिदिन आना-जाना होता है.

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता द्वारा सड़क के मजबूतीकरण के लिए सर्वे किया गया था, लेकिन अब तक कार्य की स्वीकृति नहीं मिल सकी है.

इधर, दिगलपहाड़ी डैम के ऊपर बनी कच्ची सड़क की हालत भी खराब हो चुकी है. इस रास्ते का उपयोग पर्यटक भ्रमण के साथ-साथ ग्रामीण आवागमन के लिए भी करते हैं. सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हो गये हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा हुआ है. इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

स्थानीय लोगों ने आसनबनी से दिगलपहाड़ी डैम तक की जर्जर पक्की सड़क की मरम्मत कराने तथा डैम के ऊपर बने कच्चे रास्ते का पक्कीकरण कराने की मांग प्रशासन और विभाग से की है.


विज्ञापन
साधन सेन

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola