दो स्वयंसेवक ग्वालियर के प्री रिब्लिक डे कैंप में होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन
दो स्वयंसेवक ग्वालियर के प्री रिब्लिक डे कैंप में होंगे शामिल

राज्यस्तरीय चयन शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के दो एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (मध्य क्षेत्र) 2026 के लिए हुआ है.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका राज्यस्तरीय चयन शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के दो एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (मध्य क्षेत्र) 2026 के लिए हुआ है. विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ धनंजय कुमार मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय से प्राप्त पत्र के अनुसार शिविर ग्वालियर मध्य प्रदेश में आयोजित होगा. चयनित स्वयंसेवकों में संदीप किस्कू इकाई संख्या–7, एसपी कॉलेज दुमका तथा गुंजन शर्मा, इकाई संख्या–2, आरडी बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर शामिल हैं. दोनों स्वयंसेवकों का चयन विश्वविद्यालय व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जोनल स्तर की चयन प्रक्रिया के लिए किया गया. ग्वालियर में आयोजित यह पूर्व गणतंत्र दिवस परेड प्रशिक्षण शिविर 14 नवंबर तक संचालित होगा. इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर कुनुल कांडिर, कुलसचिव डॉ राजीव रंजन शर्मा, वित्त सलाहकार डॉ ब्रजनंदन ठाकुर, सीसीडीसी डॉ अब्दुस सत्तार समेत विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों व एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ धनंजय कुमार मिश्र ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई दी है. दोनों को कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूनम बिंझा और डॉ करुणा पंजियारा ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola