रखाल पहाड़ी के मांझीथान में साप्ताहिक पूजा शुरू

Updated:
विज्ञापन
रखाल पहाड़ी के मांझीथान में साप्ताहिक पूजा शुरू

सभी महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सामूहिक रूप से पूज्य स्थल मांझी थान में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका रानीश्वर प्रखंड के रखाल पहाड़ी गांव में समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन और गांव के मंझी बाबा, नायकी, गुड़ित, जोग मांझी, पराणिक, कुड़म नायकी और ग्रामीणों के पहल पर संताल आदिवासी समुदाय ने पारंपरिक पूजा स्थल मांझी थान में साप्ताहिक पूजा शुरू की. इससे पूर्व मांझी थान का सफाई की गयी. सभी महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सामूहिक रूप से पूज्य स्थल मांझी थान में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की. ग्रामीणों का कहना है कि हर रविवार को सामूहिक रूप से मांझी थान में पूजा की जायेगी. आस्था और संस्कृति को बनाये रखने के लिए मांझी थान में साप्ताहिक सामूहिक पूजा बहुत जरूरी है. पूजा का आयोजन इष्ट देवता मरांग बुरु के श्रद्धा में किया जा रहा है, जिसे संताल आदिवासी के लोग आराध्य देव के रूप में पूजते हैं. ग्रामीणों के अनुसार साप्ताहिक मांझी थान पूजा का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक एकता, आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक विरासत को संजोना है. नयी पीढ़ी को हस्तांतरित करना है. यह पहल खासकर युवा पीढ़ी और बच्चों को परंपरा से जोड़ने के लिए की गयी है, ताकि वे अपने रीति-रिवाजों को समझें, उसका सम्मान करें. बच्चों को सकारात्मक दिशा में चलने के लिए प्रोत्साहित करना भी है. साप्ताहिक मांझी थान पूजा सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. गांव व परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारा बढ़ेगा, इसके साथ-साथ धर्म, संस्कृति और सभ्यता को बचाये रखने में मदद मिलेगी. मांझी थान पूजा में बच्चों का समग्र विकास के लिए विशेष विनती भी की जा रही है. इसमें नशा नहीं करने, स्कूल जाने, माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा व सम्मान करना आदि शामिल है. पूजा में अनिल हेंब्रम, मिसिल टुडू, अमीन मुर्मू, आनंद टुडू, मलुती हेंब्रम, ईश्वर हेंब्रम, मानेस्वर टुडू, सुजीत हेंब्रम, बोड़ो बेसरा, बिबिधन सोरेन, मोडल सोरेन, सोमाय टुडू, रामलाल सोरेन, प्रजा हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola