Lead : रोजगार, स्वास्थ्य व पेयजल पर केंद्रित हो बजट

प्रभात खबर ने गणेशपुर में मंगलवार को बजट पूर्व परिचर्चा करायी. इसमें युवाओं, महिलाओं व बुद्धिजीवियों ने सुझाव दिये. रोजगारोन्मुखी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, ग्रामीण सड़कें आदि विषयों पर खुलकर अपने विचार रखे.
बजट पूर्व परिचर्चा. शिकारीपाड़ा के युवाओं व बुद्धिजीवियों ने दिये कई सुझावप्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से प्रारंभ हो चुका है. बजट सत्र में राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत करेंगे. बजट को लेकर लोगों की उम्मीद व आकांक्षाएं जुड़ी है. समाज के हर वर्ग के लोगों को उम्मीद है कि इस बजट में उनके लिए भी कुछ खास प्रावधान होंगे. प्रभात खबर ने गणेशपुर में मंगलवार को बजट पूर्व परिचर्चा करायी. इसमें युवाओं, महिलाओं व बुद्धिजीवियों ने सुझाव दिये. रोजगारोन्मुखी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, ग्रामीण सड़कें आदि विषयों पर खुलकर अपने विचार रखे.क्या कहते हैं युवा, बुद्धिजीवी व ग्रामीण
मलूटी जैसे ऐतिहासिक महत्व वाले पर्यटन व धार्मिक स्थल हैं, जिनके विकास को लेकर अब तक पहल नहीं हुई है. सरकार ध्यान दे.सरकार को रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सेवाओं को बेहतर करने की आवश्यकता है. बेरोजगारी व महंगाई बढ़ती जा रही है.काजल वरण चंद्राराज्य में बेरोजगारों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है. बजट में रोजगार सृजन को लेकर विशेष ध्यान देना चाहिए.
–.दीपक कुमारपर्यटन विकास से झारखंड में खुशहाली आ सकती है. ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बजट में प्रावधान हो.लूप्सी किस्कूबजट में खेल व खिलाड़ियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. खेल का बजट बढ़ाया जाय आधारभूत संरचनाओं को विकसित हो.
राधेश्याम पालपेयजल की समस्या राज्य की गंभीर समस्या है. अधिकांश जलमीनार बनने के बाद मरम्मत के आस में डेड रहते हैं.– पूर्णिमा घोषग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें जर्जर स्थिति में है. कई जगहों पर पुलिया आदि नहीं रहने से ग्रामीणों को परेशानी होती है.
-भारती कुमारीस्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बजट में प्रावधान हो. महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.रूपा देवी बजट लोक लुभावन होने के स्थान पर जमीनी स्तर कार्यान्वित होनेवाला हो. ताकि इससे राज्य की वित्तीय स्थिति भी मजबूत हो सके.
अमरेंद्र कुमार दासबजट में स्वास्थ्य विभाग की बजट बढ़ाया जाय. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चिकित्सक युक्त व संसाधन संपन्न बनाने की पहल हो.– विनोदी रविदासबजट में रोजगार सृजन के लिए प्रावधान हो. सामान्य शिक्षा के साथ साथ व्यवसायिक कौशल शिक्षा देने की आवश्यकता है.
-पायल कुमारीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




